{"_id":"576ae6bc4f1c1bc525b4843c","slug":"electricity-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सब स्टेशन ठप, कई मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सब स्टेशन ठप, कई मोहल्लों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दुनारा से आने वाली 33 केवी लाइन का इंसुलेटर बर्स्ट होने से बुधवार को सूती मिल और उन्नाव गेट सब स्टेशन की बिजली तीन घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इससे संबंधित कई मोहल्लों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवीए सब स्टेशन से उन्नाव गेट पंचवटी व सूती मिल सब स्टेशन आने वाली 33 केवीए लाइन का एक खंभे पर इंसुलेटर बर्स्ट हो गया।
इससे दोनों सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों को बिजली मिलना बंद हो गई। पेट्रोलिंग कर कर्मचारियों ने फाल्ट को ढूंढा। दोपहर दो बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। बिजली न आने से अंदर- बाहर उन्नाव गेट, मेवातीपुरा, अयोध्या पुरी, पाल कॉलोनी, पठौरिया, महेंद्र पुरी कॉलोनी, सरांय, थापक बाग आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली आने के तुरंत बाद थापक बाग फीडर का एक फेस ठप हो गया।
विज्ञापन
इससे थापक बाग, नाले का बाग, अलीगोल की दो घंटे और बिजली गुल रही। मालूम हो कि मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान भी उक्त 33 केवीए फाल्ट आ गया था, जिस कारण बारह घंटे उपरांत संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति सामान्य हो सकी थी।
इधर, बुधवार को उमस के कारण लोगों को दिन काटना मुश्किल भरा रहा। ऐसे में राहत पहुंचाने वाली बिजली ने भी साथ छोड़ने में कसर नहीं छोड़ी। उमस के कारण सभी सब स्टेशनों पर बिजली की मांग बढ़ने से ओवर लोडिंग की स्थिति बनी रही। ओवर लोडिंग से मशीनें ट्रिप करती रही। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही बनी रही। सबसे अधिक परेशानी मुन्नालाल, रानी महल, सीपरी बाजार सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में बनी रहीं।
गुल रहेगी बिजली
झांसी। गल्ला मंडी सब स्टेशन से जुड़े खुशीपुरा पानी की टंकी के पास बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से दस बजे तक 11 केवी लाइन पर गार्डिंग करने का काम होगा। इस कारण कार्य की अवधि में संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता कुसुम चंद्रा ने दी है।