फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electricity depatment take advaced to improve the finencial condition

बिजली विभाग एउवांस लेकर सुधारेगा माली हालत

Fri, 27 Aug 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
electricity depatment take advaced to improve the finencial condition
बिजली विभाग एडवांस लेकर सुधारेगा माली हालत
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग की तंगहाली सरकारी विभागों के बिजली बिल के एडवांस पैसे से सुधरेगी। इसको लेकर विभागों के बीच सहमति बन गई है। जिस विभाग के खाते में एडवांस पैसा होगा, वह बिजली विभाग में जमा कर देगा। बाद में बिजली के बिल में वह पैसा समायोजित हो जाएगा।
विकास भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बताया गया कि बिजली विभाग के ऊपर एक लाख करोड़ रुपये की बकाएदारी है। इस कारण से नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन, बजाज ग्रुप और रिलायंस ग्रुप बिजली देने में आनाकानी कर रहे हैं। इस कारण चौबीस घंटे बिजली देने की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। यदि सरकारी विभाग बिजली की देनदारी को एडवांस में देंगे तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी विभागों के बिजली के बिल का पैसा ट्रेजरी के कोष में कोषवानी पोर्टल पर शो करता है। उस पैसे का कोई उपयोग नहीं होता है, केवल बिजली का बिल जमा किया जाता है। इसलिए यदि यह पैसा बिजली विभाग को एडवांस में दे दिया जाए तो विभाग को काफी हद तक राहत मिल जाएगी और दूसरी देनदारियां चुकाने में आसानी होगी। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने विभागों से सहमति मांगी तो सभी ने हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के खाते में पोर्टल पर बिजली मद में करीब पांच करोड़ रुपया है, जबकि विभाग का बिजली का बिल 70 लाख रुपये आता है। इसी तरह जिला अस्पताल का एक करोड़ रुपये पोर्टल पर है, लोक निर्माण विभाग का तीस लाख रुपये पोर्टल पर है, जबकि बिल 15 लाख रुपये आता है। तकनीकी शिक्षा समेत अन्य विभागों का पैसा भी बिजली के बिल के मद में पोर्टल पर शो कर रहा है। विभागों के बीच सहमति बन गई कि बिजली के बिल का पैसा जिन विभागों के पास शासन से एडवांस आ जाता है, वह पैसे को बिजली विभाग में ट्रांसफर कर देंगे, ताकि विभाग इसका सदुपयोग कर सके।

बैठक में अधीक्षण अभियंता जेपीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता राजकुमार, अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु, अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण शैलेंद्र कटियार, जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed