{"_id":"65d8fd5213271d3632058416","slug":"electricity-department-targeted-by-public-representatives-questions-raised-on-revamp-plan-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103884-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहा बिजली विभाग, रिवैंप योजना पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहा बिजली विभाग, रिवैंप योजना पर उठाए सवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही विभाग की रिवैंप योजना पर सवाल भी उठाए।
जन प्रतिनिधियों का कहना था कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में सुधार न करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं की स्थिति से जन प्रतिनिधियों को अवगत कराएं।
उन्होंने अमृत योजना फेज 2 की प्रगति पर असंतोष व्यक्त कर उसकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में 45 बिंदुओं की समीक्षा की गई। इसमें टूटी सड़क ठीक करने, बीएसएनएल को पंचायत घर व जनसेवा केंद्रों में इंटरनेट कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए। झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने जल जीवन मिशन के अब तक किए गए कार्यों को लेकर अफसरों से जवाब मांगा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से एक्स-रे, सीटी स्कैन के लिए मरीजों को बाहर ले जाने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इलेक्टि्रक बसों का संचालन दतिया और ओरछा तक किए जाने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने सर्विस रोड क्षतिग्रस्त होने व अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। गरौठा विधायक ने विद्युत बिल बकाया होने पर किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन काटने पर नाराजगी व्यक्त की। मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन और डॉक्टर की तैनाती की मांग की। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी का आभार जताया। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने संचालन किया। बैठक में एमएलसी रमा निरंजन, एसएसपी राजेश एस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जेडीए सचिव उपमा पांडेय, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार उपस्थित रहे।