{"_id":"6605dc612a564aaaec04c8e7","slug":"electricity-department-offices-will-open-even-on-holidays-for-revenue-collection-jhansi-news-c-360-1-jh11003-104794-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राजस्व वसूली के लिए छुट्टी के दिन भी खुलेंगे बिजली विभाग के कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राजस्व वसूली के लिए छुट्टी के दिन भी खुलेंगे बिजली विभाग के कार्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राजस्व वसूली के लिए 29 और 31 मार्च को बिजली विभाग के झांसी, ललितपुर और उरई कार्यालय के साथ ही सभी कैश काउंटर भी खुले रहेंगे। इस दौरान बकायेदारों का बिल भी जमा किया जाएगा।
मार्च के महीने में वित्तीय वर्ष का अंत होने के कारण बिजली विभाग के अफसर राजस्व वसूली में जुटे हुए हैं। शासन द्वारा तय किए गए वसूली के लक्ष्य पूरा करने के लिए विभागीय अफसर एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। बकायेदारों के घर बिजली विभाग के कर्मचारी दस्तक दे रहे हैं। इसके साथ ही नोटिस जारी किए गए हैं। वसूली के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बिजली विभाग के अफसरों ने शुक्रवार और रविवार को भी कार्यालय खोलने के आदेश जारी किए हैं। जबकि शुक्रवार को गुड फ्राइडे और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि राजस्व की वसूली के लिए मंडल के तीनों जिलों के कार्यालय के साथ ही कैश काउंटर खोलने के आदेश जारी किए हैं। कैश काउंटर पर बकायेदारों के बिजली के बिल जमा किए जाएंगे।