{"_id":"5e2162258ebc3e4b285d8313","slug":"electricity-department-charges-for-changing-transformer-complaint-to-principal-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलने के तीन हजार वसूलता है विद्युत विभाग, प्रमुख सचिव से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलने के तीन हजार वसूलता है विद्युत विभाग, प्रमुख सचिव से शिकायत
Fri, 17 Jan 2020 12:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जला
प्रदेश के सेवायोजन एवं श्रम विभाग के प्रमुख सचिव तथा जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने शुक्रवार को बबीना के ग्राम घिसौली में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने पर उन्हें खुद ट्रैक्टर में लादकर मुन्ना लाल पावर हाउस तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इस पर भी बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने के तीन हजार रुपये वसूलते हैं और मना करने पर ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है। इस पर प्रमुख सचिव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाई। इस दौरान प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन