फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity cut off for seven hours... 25 thousand people were troubled

Jhansi News: सात घंटे गुल रही बिजली... 25 हजार लोग हुए परेशान

Fri, 29 Dec 2023 11:38 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 29 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for seven hours... 25 thousand people were troubled
- तारों के मरम्मत कार्य के चलते लिया गया था शटडाउन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते 25 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने से घरों में पानी भी नहीं पहुंच सका।

महानगर में इन दिनों जर्जर तारों को बदलकर नई केबल डालने का काम चल रहा है। इसके चलते आए दिन विभिन्न क्षेत्रों में शटडाउन लिया गया। शुक्रवार को ईसाईटोला फीडर के कबीरचंद्र मोहल्ला, तालपुरा फीडर के बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज क्षेत्र, उन्नाव गेट फीडर की जेडीए कॉलोनी, उन्नाव गेट, पंचवटी, छोटे-बड़े सरकार, सर्किट हाउस, ध्यानचंद स्टेडियम क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को दिक्कत हुई। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कार्य कराया जा रहा है। इसकी सूचना भी पहले से उपभोक्ताओं को दी जाती है।
विज्ञापन

-------------


आज भी इन क्षेत्रों में रहेगा संकट
ईसाईटोला फीडर के कबीरचंद्र मोहल्ला, तालपुरा फीडर के बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज क्षेत्र, उन्नाव गेट फीडर की जेडीए कॉलोनी, एमईएस फीडर के जेल चौराहा क्षेत्र में शनिवार को तारों की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते आज भी यहां बिजली संकट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed