फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity crisis in Bhagwantpura, Ayodhyapuri, Nandanpura

Jhansi News: भगवंतपुरा, अयोध्यापुरी, नंदनपुरा में रहा बिजली संकट

Sat, 03 Feb 2024 11:09 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 03 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in Bhagwantpura, Ayodhyapuri, Nandanpura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में रिवैंप योजना एवं अनुरक्षण कार्य के चलते शटडाउन लिया जा रहा है। ऐसे में सात से दस घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को न्यू रोड फीडर के मिनर्वा चौराहा, भगवंतपुरा फीडर के प्राइमरी स्कूल भगवंतपुरा, ईसाईटोला के इंद्रा नगर, बालाजी फीडर के अयोध्यापुरी एवं आवास विकास, नंदनपुरा, नगरा, साईं बिहार कॉलोनी में मरम्मत काम के चलते शटडाउन लिया गया। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रही। कई क्षेत्रों में बीच में आधे-आधे घंटे पर सप्लाई कराई गई। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक सर्दियों में बिजली उपकरण दुरुस्त किए जाते हैं। ताकि गर्मियों में बेहतर सप्लाई कराई जा सके। इसलिए अभी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


आज यहां रहेगा संकट
महानगर के इंद्रानगर, प्राइमरी स्कूल भगवंतपुरा क्षेत्र, मिनर्वा चौराहा, अयोध्यापुरी, साईं बिहार कॉलोनी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली संकट रहेगा।
--------


बातचीत
मरम्मत के नाम पर पूरा-पूरा दिन बिजली कटौती कर लेते हैं। इससे परेशानी होती है। - प्रभात अग्रवाल, नगरा
अभी सर्दियों में जब इतनी कटौती की जा रही है, तो गर्मियों में पता नहीं क्या हाल होगा। - गुरुचरण सिंह, नगरा
घरों में बिजली के उपकरण नहीं चल पाते हैं, इससे बच्चाें की भी पढ़ाई प्रभावित होती है। - निशांत शर्मा, खातीबाबा
कंट्रोल रूम में भी कटौती की जानकारी की गई लेकिन उचित जवाब नहीं मिल पाया है। - गोपाल, गरिया गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed