फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electricity consumers distributed in two divisions

बिजली उपभोक्ताओं को दोबारा दो वितरण खंडों में बांटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
electricity consumers distributed in two  divisions
बिजली उपभोक्ताओं को दोबारा दो वितरण खंडों में बांटा - तीन की जगह दो किए गए अधिशासी अभियंता कार्यालय - नए नियम में 60 हजार कर दी गई उपभोक्ताओं की संख्या अमर उजाला ब्यूरो झांसी। बिजली विभाग ने एक अधिशासी अभियंता कार्यालय से 40 हजार की जगह अब 60 हजार उपभोक्ता जोड़ने का नियम बना दिया है। इस नियम के बाद अब झांसी महानगर के उपभोक्ताओं को दोबारा तीन की जगह दो वितरण खंड कार्यालयों में बांट दिया है। दोनों विद्युत वितरण खंड में तीन उपखंड कार्यालय होंगे। 2017 के आखिर में बिजली विभाग ने महानगर क कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए सीपरी बाजार खालसा सबस्टेशन पर तीसरा अधिशासी अभियंता कार्यालय खोल दिया था। इस कार्यालय के खुलने के बाद महानगर के 17 सबस्टेशनोें व दो स्वतंत्र फीडरों से जुडे़ 114529 उपभोक्ताओं को तीन भागों में बांट दिया गया था। इसमें प्रथम खंड कार्यालय में 35245, दूसरे में 40158 व 39123 उपभोक्ता थे। पहले नियम था कि एक अधिशासी अभियंता कार्यालय से कम से कम 40 हजार उपभोक्ता जुड़े होने चाहिए। मगर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। इस संख्या को बढ़ाकर साठ हजार कर दी गई है। इस बदलाव के बाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने झांसी शहर के उपभोक्ताओं को दो विद्युत वितरण खंड कार्यालय में बांट दिया है। उपखंड अधिकारी कार्यालय पुराने ही होंगे और उनसे जो उपभोक्ता जुड़े हैं वो पूर्व की तरह जुड़े रहेंगे। - पहलेे एक अधिशासी अभियंता कार्यालय के अंतर्गत 40 हजार उपभोक्ता आते थे, लेकिन नए नियम में यह संख्या बढ़ाकर 60 हजार कर दी गई है। इस कारण महानगर में दोबारा तीन की जगह दो अधिशासी अभियंता कार्यालय कर दिए गए हैं। मनोज कुमार पाठक, मुख्य अभियंता (वितरण)।   खंड-एक -------- - हाइडिल कॉलोनी, जेल चौराह, कोर्ट फीडर, एमईएस फीडर, रानी महल, मुन्नालाल, उन्नाव गेट, पुलिया नंबर नौ (रेलवे), सीपरी बाजार व सूतीमिल सबस्टेशन। 57336 उपभोक्ता जुडे़ंगे। एक अधिशासी अभियंता के साथ तीन उपखंड अधिकारी। अधिशासी अभियंता कार्यालय सुकुवां- ढुकुवां कॉलोनी के पीछे सिविल लाइन में। उपखंड अधिकारी का कार्यालय सुकुवां- ढुकुवां, सीपरी बाजार खालसा और मुन्नालाल सबस्टेशन। खंड-दो ----------------- - हंसारी, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, मेडिकल, पुराना गल्लामंडी, नया गल्लामंडी, नगरा व नंदनपुरा सबस्टेशन। 57193 उपभोक्ता जुडेंगे। एक अधिशासी अभियंता और तीन उपखंड अधिकारी। अधिशासी अभियंता कार्यालय मुन्नालाल सबस्टेशन में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed