फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electric supply storm

आंधी-पानी ने किया ‘पावर कट’

Wed, 03 Jun 2015 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 03 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश ने पूरे शहर को अस्त व्यस्त कर दिया। जगह-जगह पेड़ व होर्डिंग गिर गए। तार भी टूट गए, जिससे महानगर में देर रात तक बिजली ठप रही। हालांकि, धूल भरी हवा के बाद शुरू हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश होने से राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शाम छह बजे तेज आंधी आई, इससे जो जहां था, वहीं थमकर रह गया। सड़क पर दौड़ रहे वाहन भी थम गए। आंधी से बीकेडी, मेडिकल कालेज मार्ग समेत अनेक स्थानों  पर होर्डिंग्स व पेड़ टूट कर गिर गए।
विज्ञापन



बस स्टैंड, बीकेडी व जीआईसी के निकट मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से काफी समय तक वाहनों की गति थमी रही। वहीं बीकेडी जीवनशाह मार्ग पर कुंज बिहारी मंदिर के पास पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़े वाहन उसके नीचे दब गए। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को नुकसान झेलना पड़ा।  हालांकि, आंधी के थोड़ा शांत होते ही बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को राहत मिल गई।  लेकिन, इस बीच शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि पारीछा से आने वाले 132 के दोनों सर्किट सुरक्षित बने रहे। हंसारी पावर हाउस से एक- एक कर सभी सब स्टेशनों की आपूर्ति को सुचारु करने का प्रयास किया गया, मगर किसी भी सब स्टेशन तक करंट नहीं पहुंच सका। वहीं, एक- एक कर सभी सब स्टेशनों पर फोन घनघनाने लगे। लोग तारों के टूटने, उन पर पेड़ गिरने आदि की सूचनाएं देने लगे। हंसारी से मुन्नालाल सब स्टेशन आने वाली 33 केवी लाइन पर नंदनपुरा के निकट हीरो होंडा शोरूम के सामने बरगद का पेड़ गिर पड़ा, इससे 33 केवी के तार जमीन पर बिछ गए। स्थिति को देखते हुए रात में मुन्नालाल पावर हाउस की बिजली आने की उम्मीद बहुत कम थी। वहीं, मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े चंद्र विहार कालोनी में भी पेड़ गिरने से तार टूट गया।


पुलिया नंबर नौ सब स्टेशन से जुड़े एसी लोको शेड मार्ग पर ए केबिन के पास खंभे से तार उतरने के कारण स्टेशन, आफीसर्स कालोनी व पश्चिमी रेलवे कालोनी की बिजली बंद हो गई। देर रात गड़िया डैम की लाइन से स्टेशन की आपूर्ति को सुचारु करने का काम युद्धस्तर पर जारी था। वहीं, पश्चिमी रेलवे कालोनी में स्काउट एवं गाइड्स आफिस के सामने क्वार्टरों में लगी लोहे की चादरें सड़क पर गिरने से जाम लगा रहा।


 इधर, गल्ला मंडी सब स्टेशन से जुड़े मोहनी बाबा क्षेत्र में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से रात भर बिजली गुल रही। हालांकि, इस क्षेत्र की सप्लाई काटने के बाद गल्ला मंडी सब स्टेशन से जुड़े अन्य इलाकों की बिजली को चालू कर दिया गया। हंसारी से जेल चौराहा सब स्टेशन आने वाली 33 केवी लाइन में लालकुर्ती व इलाहाबाद बैंक के निकट तारों से पेड़ों की डालियां टकराने व अन्य फाल्टों के कारण संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति को देर रात तक सामान्य नहीं बनाया जा सका था। इसी तरह मेडिकल सब स्टेशन, उन्नाव गेट, सूती मिल, नंदनपुरा, प्रेमनगर, हंसारी, बिजौली, रानी महल आदि सब स्टेशनों तक आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण उन्हें सुधारने का काम देर रात तक जारी था।

सर्कस का नहीं हो सका उद्घाटन
जीआईसी ग्राउंड में लगे ग्रेट जैमनी सर्कस का मंगलवार की शाम 7.30 बजे उद्घाटन होना था। मगर शाम छह बजे आई आंधी व पानी ने सर्कस के तंबू को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मुख्य तंबू की तरह कलाकारों के रहने के लिए बनाए गए टेंट भी हवा से उखड़ गए। देर रात तक सर्कस कर्मचारी उखड़े तंबू को जमाने में लगे रहे।  


क्रासिंग गेट के बूम टूटे
तेज आंधी के कारण ग्वालियर रेलवे क्रासिंग के दोनों बूम टूट गए। इस कारण देर रात तक ट्रेनों को कॉशन आर्डर पर मौके से गुजारा गया। ट्रेन निकलते समय क्रासिंग गेट को जंजीर लगाकर बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed