फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electrecity complain centre change in dusthouse

कूड़ेघर में तब्दील हो गया विद्युत शिकायत केंद्र

Mon, 25 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
electrecity complain centre change in dusthouse
centre, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। महानगर की घनी आबादी में रहने वाले कुछ क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए गोलाकुआं पर बनाया गया विद्युत शिकायत केंद्र विभागीय अनदेखी के कारण कूड़ाघर में तब्दील हो गया है। यहां के लोगों को अब विद्युत फाल्ट आने पर चार किलोमीटर दूर स्थित मुन्नालाल सब स्टेशन पर जाना पड़ता है। इस कारण घंटों बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन


मुन्नालाल सब स्टेशन से हींगन कटरा फीडर से गोला कुआं, पुरानी नझाई, पन्नालाल और गोपाल नीखरा क्षेत्र जुड़े हैं। इन क्षेत्रों को बिजली देने के लिए गोलाकुआं पर शारदा सदन स्कूल के पास 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। क्योंकि ये क्षेत्र सब स्टेशन के अंतिम छोर पर पड़ते हैं, इस कारण उक्त ट्रांसफार्मरों के बगल में ही सरकारी जमीन पर विद्युत विभाग ने अपना शिकायत केंद्र बनाया था। शिकायत केंद्र पर विद्युत कर्मियों की तैनाती थी, जो आसपास क्षेत्र में फाल्ट आने पर सीढ़ी लेकर तुरंत उसे ठीक करने पहुंच जाते थे।
विज्ञापन


मगर कुछ साल पहले इस शिकायत केंद्र को विभाग ने बंद कर दिया। अब यह शिकायत केंद्र एक कूड़ा घर में तब्दील हो गया है।  जब से यह शिकायत केंद्र बंद हुआ है, तब से विद्युत फाल्ट को ठीक कराना यहां के लोगों के लिए किसी मुसीबत से नहीं लगता है। दरअसल, अब लोगों को फाल्ट आने पर चार किलोमीटर दूर स्थित मुन्नालाल सब स्टेशन शिकायत दर्ज कराने जाना पड़ता है। वहां से जब कर्मचारी आएंगे, तब ही फाल्ट ठीक हो पाता है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र की घंटों बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘विभाग के संज्ञान में यह मामला है। मानता दूं कि वहों के उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। शिकायत केंद्र को जल्द ही दुबारा शुरू किया जाएगा।’
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (नगर)।

शिकायत केंद्र से थी बहुत राहत
किरण देवी ने बताया कि जब शिकायत केंद्र खुला हुआ तो तुरंत ही फाल्ट ठीक हो जाते थे। इससे बिजली जाने का पता ही नहीं लगता था। मगर, अब तो फाल्ट आने पर बिजली कब ठीक होगी, पता ही नहीं रहता है।


फोन पर दर्ज नहीं होती शिकायत
विवेक सोनी ने बताया कि सब स्टेशन पर अगर फोन पर शिकायत करो तो वह दर्ज ही नहीं करते है। उनका कहन होता है कि पहले बिल लाओ, तभी शिकायत को अटेंड किया जाएगा। वहां तक जाना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed