फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elections are coming, all projects will be completed in three months, the pace of development will increase

चुनाव आ रहे हैं, तीन माह में पूरा होंगे सभी प्रोजेक्ट, बढ़ेगी विकास की रफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Elections are coming, all projects will be completed in three months, the pace of development will increase
झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव की आहट मिलनी शुरू हो गई है। प्रशासनिक मशीनरी को एक्शन मोड पर डाला जा चुका। शहर के भीतर चल रहीं विकास की परियोजनाएं 3 माह में पूरा करने का अल्टीमेटम उच्च स्तर से मिला है। अधिकारियों से कहा गया है दिसंबर से पहले यह सभी काम पूरे करा लिए जाएं।
विज्ञापन

आम लोगों की सहुलियतें बढ़ाने को महानगर में स्मार्ट सिटी मिशन, पेयजल योजना, नई सड़कों का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण समेत नहर परियोजनाओं के कई काम कराए जा रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले अधिकांश काम पिछले वर्ष ही शुरू कराए गए हालांकि इस बीच कोरोना के चलते यह काम बुरी तरह प्रभावित हुए लेकिन, विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरू होते ही इनमें तेजी आई है। स्मार्ट सिटी मिशन के ठप काम शुरू हो गए। पेयजल, नहर परियोजना में तेजी आ गई। सड़क चौड़ीकरण का काम भी तेज का दिया गया है। इन कार्यों से जुड़े अधिकारियों का भी कहना है कि किसी भी कीमत पर दिसंबर से पहले करा पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह से आचार संहिता लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए लक्ष्मी ताल, आंतिया ताल, पानी वाली धर्मशाला को सुधारने का काम चल रहा है। यह तीनों शहर के सेंट्रल प्वांइट पर स्थित हैं। इनके पिकनिक स्पॉट में बदलने से शहर का लुक बदल जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के अफसरों को यह काम किसी भी कीमत पर दिसंबर से पहले पूरा कराने को कहा गया है। इसके बाद इन कार्यों में तेजी लाई गई है। आंतिया ताल, पानी वाली धर्मशाला का काम अगले दो माह में पूरा हो जाएगा। लक्ष्मी ताल में पत्थर कटाई में तेजी लाने को बाहर से मशीनें मंगवाई गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सितंबर से शुरू करा दिया जाएगा। आम लोगों को इससे सहुलियत होगी। किले का भी सौन्दर्यीकरण का काम भी दिसंबर से पहले पूरा कराने को कहा गया है। यह काम पूरे होने पर शहर की सूरत एकदम से बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण का हो सकता है शिलान्यास
ग्वालियर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर करीब 130 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाना है। स्मार्ट सिटी मिशन से पैसा खर्च होगा। सेतू निगम ने डिजाइन तैयार कर ली है। रेलवे की एनओसी मिलने पर काम शुरू होगा। अफसरों के मुताबिक एनओसी के लिए औपचारिकताएं तेजी से निपटाई जा रही हैं। दिसंबर से पहले शिलान्यास कराकर काम शुरू करा देने की तैयारी है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
घरों तक पानी पहुंचाने की योजना में तेजी
हर घर जल योजना के जरिए घरों तक सीधे पानी पहुंचाया जाना है। आने वाले चुनाव को देखते हुए इसमें भी तेजी लाई गई है। शहर के भीतर इन दिनों इलाइट चौराहा, कोतवाली, मेडिकल क्षेत्र आदि इलाकों में पेयजल लाइन बिछ रही है। इसी तरह पूरे झांसी जिले के 648 गांवों के कुल 209637 घरों के 1142249 लोगों तक पीने का पानी पहुंचाने की योजना है। इस परियोजना के पूरी होने की डेडलाइन अगले वर्ष है लेकिन, दिसंबर से पहले इसका अधिकांश काम पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। जिले भर को कवर करने के लिए दस परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें ग्राम गुलारा, पुरवा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, कुरैचा, इमलौटा, बरथरी, टेहरका और बरवार में काम प्रगति पर है। दस इंटेकवेल बनाने के मुकाबले सात पर काम चल रहा है। 20 सीडब्ल्यूआर पर काम चल रहा है। 101 ओवर हैड टैंक के मुकाबले 47 पर काम प्रगति पर हैं। कुल 922 किलोमीटर मेन राइजिंग लाइन डालने के मुकाबले अब तक 178 किलोमीटर पाइप डाला जा चुका है। घर- घर तक पानी पहुंचाने के लिए 4280 किलोमीटर लाइन डाली जाएगी। अब तक करीब पौने तीन सौ किलोमीटर का काम हो चुका है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
झांसी-खजुराहो मार्ग पर फर्राटा भरने लगेंगे वाहन
पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन 186 किमी लंबा झांसी-खजुराहो फोरलेन का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब करीब अंतिम चरण में काम पहुंच चुका। फोरलेन के अप एंड डाउन स्ट्रीमिंग को फिलहाल फाइनल टच दिया जा रहा। इस फोरलेन का काम अगले माह तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसी तरफ पीडब्ल्यूडी को 19.08 किमी लंबा मोंठ-भांडेर मार्ग एवं 19.01 किमी लंबा मोंठ-समथर राजमार्ग का निर्माण भी दिसंबर से पहले पूरा कराने को कहा गया है।
41 किमी लंबे अर्जुन कैनाल का लोकार्पण प्रधानमंत्री से कराने की तैयारी
सिंचाई विभाग को अपनी परियोजनाएं तेजी से निपटाने को कहा गया है। उसकी मुख्य परियोजना अर्जुन कैनाल है। इससे झांसी के आसपास समेत महोबा में सिंचाई एवं पीने का पानी पहुंचाया जा सकेगा। करीब 41 किमी लंबी इस परियोजना को अंतिम रुप देने में सिंचाई अफसर जुटे हैं। उम्मीद की जा रही इसके लोकार्पण के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।

सभी कामों की हम लोगों ने पहले से डेडलाइन तय की हुई है। पूरी कोशिश हो रही कि यह सारे काम उसी समय में पूरे करा लिए जाएं। इसकी नियमित मॉनीटिरिंग भी की जा रही है। जिनके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे, उनकी जवाबदेही तय करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अजय शंकर पांडेय, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed