{"_id":"665e3453a9f253fe8d03fc67","slug":"election-who-will-be-crowneddecision-today-jhansi-news-c-131-1-ltp1002-115664-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: किसके सिर सजेगा ताज...फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: किसके सिर सजेगा ताज...फैसला आज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विशिष्ट मंडी स्थल अमरपुर में आज मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना आठ बजे प्रारंभ होकर करीब एक बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। जनपद के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 21-21 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनाती होगा। तीन कंट्रोल रूम बनाया गया है।
मतगणना हो लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मंडी के सामने वाली सड़क को दोनों ओर से ब्लॉक किया गया है। इस रोड पर सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों के वाहन जा सकेंगे, जिनको मतगणना स्थल में जाने के लिए अनुमति दी गई है। पूरी चेकिंग के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश मिलेगा। कोई कर्मचारी व राजनीतिक दलों के अभिकर्ता मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। सिर्फ मीडिया कर्मियों को मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। राजनीतिक दलों के अभिकर्ता अपने साथ पेन, पेपर व कैलकुलेटर ही ले जा पाएंगे। अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रवेश नहीं होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रत्याशियों को रिजर्व में पांच अभिकर्ता नियुक्त करने की अनुमति
गर्मी को देखते हुए प्रत्याशियों को पांच अतिरिक्त अभिकर्ता नियुक्त करने की अनुमति दी गई है। इन्हें अलग स्थान दिया जाएगा। किसी अभिकर्ता का स्वास्थ्य खराब होता है तो उसकी जगह अतिरिक्त अभिकर्ता की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोषागार के गणना विशेषज्ञों की तैनाती
मतगणना स्थल पर जिला कोषागार अधिकारी मनोज कुमार के अलावा वहां विभाग में तैनात गणना विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जिससे मतगणना में किसी प्रकार की समस्या न हो।
-- -- -- -- -- -- -
तीन संचार कक्ष का निर्माण: यहां तीन संचार कक्ष का निर्माण किया गया है। एक मीडिया संचार कक्ष के नोडल सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह को बनाया गया है। दूसरा संचार कक्ष प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं के लिए बनाया गया है, इसका नोडल जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल को बनाया है। यहां मतगणना अभिकर्ताओं को मोबाइल जमा करने व लैंड लाइन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। तीसरे संचार रूम की स्थापना ऑफिसर लेवल की बनाई गई है। इसका नोडल अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है। यहां मतदान अभिकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
इंजीनियर भी रहेंगे मौजूद: ईवीएम निर्माता कंपनी भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड के दो इंजीनियर मौके पर मौजूद होंगे, जिससे अगर कोई तकनीकी समस्या आती है, तो उसका तत्काल समाधान हो सके।
-- -- -- -- -- -- -
दो मास्टर ट्रेनर होंगे उपस्थित: यहां दो मास्टर ट्रेनर की भी तैनाती की गई है। यदि मतगणना में किसी कर्मचारी को कोई समस्या आती है तो उसका निदान किया जाएगा।
-- -- -- --
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता-9,54000
महरौनी में कुल मतदाता-4,60025
कुल मतदान-68.24 फीसदी
कुल राउंड-
ललितपुर विधानसभा क्षेत्र -26
महरौनी विधानसभा क्षेत्र-25
पहला राउंड-9-9.30 बजे तक
अंतिम राउंड-1 से 1.30 बजे तक