फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Election stir intensifies again on the instructions of Bar Council

Jhansi News: बार काउंसिल के निर्देश पर चुनावी हलचल फिर तेज

Tue, 11 Feb 2025 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Election stir intensifies again on the instructions of Bar Council

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर बार काउंसिल के अध्यक्ष द्वारा पांच दिन में एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने के निर्देश संघ के अध्यक्ष व सचिव को दिए गए हैं। यह निर्देश संघ के पूर्व सचिव प्रमोद शिवहरे के प्रार्थना पत्र पर दिए गए। इसके बाद चुनावी हलचल एक बार फिर तेज हो गयी है। साथ ही चुनाव लड़ने के इंतजार में अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी और पदों को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है।पूर्व सचिव प्रमोद शिवहरे के आवेदन पर नौ जनवरी 2025 को बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने एक आदेश पारित किया था। तत्पश्चात 18 जनवरी 2025 को अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला एवं सचिव केपी श्रीवास्तव के आवेदन पर उनके निलंबन की सीमा तक आदेश को वापस ले लिया गया, लेकिन यह भी निर्देश दिया कि जहां तक चुनाव का संबंध है, पूर्व आदेश प्रभावी एवं वैध रहेगा।चुनाव के संबंध में आदेश के बावजूद संघ के अध्यक्ष व सचिव ने एक अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया, इसमें चिकित्सा दस्तावेज संलग्न किए गए। आवेदन पत्र तथा पूर्व में पारित आदेश का अवलोकन के बाद यह माना कि चुनाव से बचने का प्रयास किया जा रहा है तथा बार काउंसिल द्वारा पारित आदेश का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। एल्डर्स कमेटी को कार्यभार भी नहीं सौंपा गया है। इसके चलते आदेश की प्राप्ति की तिथि से पांच दिवस के अंदर कार्यभार प्रकाश नारायण द्विवेदी अध्यक्ष एल्डर्स कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर बार काउंसिल को सूचित किया जाए कि उन्होंने अपना कार्यभार एल्डर्स कमेटी को सौंप दिया है। व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed