फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly injured in collision with truck running away from checking

Jhansi News: चेकिंग से बचकर भाग रहे ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग घायल

Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Elderly injured in collision with truck running away from checking
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा के डगरवाह गांव के पास जीएसटी कर्मचारियों की चेकिंग से बचकर भाग रहे ट्रक ने मोटर साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने जीएसटी कर्मियों को घेर लिया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया।

सहकार भारती के महामंत्री पंकज राय के पिता अवध किशोर राय बृहस्पतिवार को इनवर्टर की बैटरी बदलवाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह डगरवाह के पास पहुंचे, वहां हो रही चेकिंग से बचने के लिए ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार अवध किशोर दूर जा गिरे। बाइक ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने वाहन रोका। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने दस्ते को घेर लिया। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। घायल अवध किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed