फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly farmer attacked due to a feud

Jhansi News: रंजिश में वृद्ध किसान पर किया हमला

Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer attacked due to a feud
दतिया। जिले के धीरपुरा थाना क्षेत्र के छिकाऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध किसान पर शनिवार- रविवार की दरम्यानी रात दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। छिकाऊ गांव के वृद्ध किसान अतर सिंह जाटव अपनी ज्वार की फसल की रखवाली करने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुरानी रंजिश में कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया व लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय दतिया रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया, तो वह मजबूरन सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed