फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly bled by beating him with sticks in a dispute to stop voting

मतदान से रोकने के विवाद में बुजुर्ग को लाठियों से पीटकर किया लहूलुहान

Mon, 21 Feb 2022 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly bled by beating him with sticks in a dispute to stop voting
झांसी। बबीना विधानसभा के अंतर्गत चिरगांव ब्लॉक के सिमथरी गांव में वोट डालने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान मतदान केंद्रा के बाहर पथराव हुआ। कुछ युवकों ने बुजुर्ग को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसे गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे सिमथरी स्थित प्राथमिक पाठशाला के बूथ संख्या 12 पर बिठारी गांव निवासी दीक्षा राजपूत पत्नी पवन राजपूत वोट डालने पहुंची। दीक्षा को वोट डालने पर यह कहते हुए कुछ लोगों ने एतराज जताया कि उसकी ससुराल छिरौरा में है। उसको सिमथरी में वोट डालने नहीं दिया जाएगा। अंदर विरोध हो रहा था, इसी दौरान सिमथरी निवासी बबिता वोट डालने पहुंच गईं। दूसरे पक्ष ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। बबिता के परिजनों का आरोप है उसकी बूथ के बाहर ही कुछ लोगों ने पिटाई की। उसे पिटता देख उसके ससुर बृजकिशोर (65) पुत्र रामदास वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उनको लाठियों-डंडों से मारकर घायल कर दिया। लाठी से सिर पर वार किया, जिससे सिर फूट गया। लहूलुहान हाल में वह वहीं गिर पड़े। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी वहां जमा हो गए। उन्होंने वहां मौजूद कुलदीप को पीटकर घायल कर दिया। मतदान केंद्र के बाहर मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस दोनों ही पक्षों के दो-दो लोगों को पकड़कर थाने लेकर पहुंची। दोनों घायलों को पीएचसी सेंटर ले जाया गया। बृजकिशोर की हालात नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद पहले से चल रहा है। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवहरी मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed