{"_id":"6657a79f6a7a53d2c3028ac4","slug":"elder-brother-burnt-in-fire-dies-younger-brother-arrested-jhansi-news-c-11-jhs1009-324367-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आग से झुलसे बड़े भाई ने तोड़ा दम, छोटा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आग से झुलसे बड़े भाई ने तोड़ा दम, छोटा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आग से झुलसे प्रेमनगर के हीरापुर निवासी राजकुमार ने बुधवार दोपहर उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, पुलिस ने पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में नामजद छोटे भाई नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
हीरापुर निवासी राजकुमार (48) 27 मई की तड़के घर के बाहर सो रहे थे। पत्नी संगीता का आरोप है कि उसी दौरान उनके छोटे भाई नरेंद्र ने जान से मार की नियत से उनके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। शोर-शराबा होने पर परिवार के दूसरे लोग आ गए। राजकुमार को गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह करीब चालीस फीसदी झुलस चुका था। उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां लगातार उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को ही आरोपी नरेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लियाा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।