{"_id":"604e2e798ebc3ed94a2181de","slug":"ekmust-samadhan-yogna-me-ruchi-nhi-le-rhe-bijli-ke-bakayedar-jhansi-news-jhs1908380117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमुश्त समाधान योजना में रुचि नहीं ले रहे बिजली के बकाएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमुश्त समाधान योजना में रुचि नहीं ले रहे बिजली के बकाएदार
विज्ञापन
अब तक योजना में 2500 से अधिक लोगों ने ही पंजीकरण कराया है।
- फोटो : ???? ????
एकमुश्त समाधान योजना में रुचि नहीं ले रहे बिजली के बकाएदार
झांसी। बिजली बकाएदारों का बाकी बिल जमा कराने के लिए बिजली विभाग द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना में उपभोक्ता रुचि नहीं दिखा रहे हैं। योजना में पंजीकरण का सोमवार को अंतिम दिन है, जबकि अब तक ढाई हजार से अधिक लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। जिले में 32 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली बिल के बकाएदार हैं।
बड़े बकाएदारों का बकाया जमा कराने के लिए बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। एक मार्च से शुरू की गई योजना में बकाया का तीस प्रतिशत जमा करने पर पंजीकरण किया जाता है और एकमुश्त पूरा बकाया जमा करने पर सरचार्ज में छूट दी जाती है। योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बिल के बकाएदारों की संख्या 32 हजार से अधिक है। इन लोगों पर पांच हजार रुपये से अधिक की बकायादारी है। महानगर में एक लाख रुपये से अधिक के बकायादारों की संख्या 250 से अधिक है। योजना शुरू होने के बाद से अब तक ग्रामीण क्षेत्र में 2600 से अधिक बकाएदारों ने पंजीकरण कराया है। जबकि, महानगर में 83 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। जिन लोगों ने पंजीकरण कराया है, वह 31 मार्च तक पैसा जमा कर सकते हैं। अंतिम दिन ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकरण के लिए बिजली घरों पर कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण का आज अंतिम दिन है। बिजली घरों पर कैंप लगाए जाएंगे, जो भी उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेना चाहते हैं। - शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण