फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ek saal me paida huye dus hazar bacche, panch hazar ki jaan gayi

एक साल में पैदा हुए दस हजार बच्चे, पांच हजार लोगों ने गंवाई जिंदगी

Tue, 05 Jan 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
ek saal me paida huye dus hazar bacche, panch hazar ki jaan gayi
झांसी। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते साल 2020 लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ा। कोरोना के चलते तमाम लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। वहीं नगर निगम में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के आंकड़े बताते हैं कि महानगर में साल भर में जान गंवाने वालों से ज्यादा बच्चे पैदा हुए हैं। सितंबर महीने में ही 1444 बच्चों के जन्म का पंजीकरण कराया गया। वहीं नवबंर में सबसे कम 353 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना ने खूब कोहराम मचाया था। अब तक 174 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। साल 2020 में तमाम लोग जिंदगी गंवा बैठे। वहीं नगर निगम का जन्म और मृत्यु पंजीकरण का आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला है। निगम में हुए पंजीकरण के मुताबिक महानगर में मरने वालों की संख्या साल भर में पैदा होने वाले बच्चों से भी आधी है। नगर निगम में सालभर मेंदस हजार बच्चों के जन्म का पंजीकरण कराया गया, तो पांच हजार लोगों की मौत का पंजीकरण किया गया। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रभारी मोहम्मद परवेज खान का कहना है कि जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदन आ रहे हैं। लोगों को तय समय में प्रमाण पत्र बनाकर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही भीड़
नगर निगम में जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए लगातार भीड़ बढ़ रही है। दरअसल लॉकडाउन के चलते मार्च के अंत, अप्रैल, मई माह में पंजीकरण का काम बंद रहा। इसके बाद जून में पंजीकरण शुरू हुए, तो लोगों की भीड़ बढ़ी। अब भी तमाम लोग पंजीकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म लेने पर दर्ज होगा ब्योरा
नगर निगम में तमाम लोग जन्म-मृत्यु पंजीकरण के फार्म ले जाते थे। जिनके जरिए लोगों से पंजीकरण के नाम पर दलाली की जाती थी। इसे लेकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। जिसके बाद फार्म लेने वाले हर व्यक्ति का अब ब्योरा दर्ज किया जा रहा है।
जरूरत के अनुसार आंकड़ों को लगाए या नहीं
माहवार आंकड़े
माह जन्म मृत्यु
जनवरी 715 341
फरवरी 855 440
मार्च 822 526
जून 1168 677
जुलाई 870 436
अगस्त 913 475
सितंबर 1444 441
अक्तूबर 1346 520
नवंबर 914 353
दिसंबर 1104 511
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed