फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eithletic will be development in dyanchandra stadium

मेजर ध्यानचंद की भूमि में एथलेटिक्स होगी विकसित

Fri, 09 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Eithletic will be development in dyanchandra stadium
झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि में अब एथलेटिक्स को विकसित किया जाएगा। एथलेटिक्स में नई प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर दिया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (र्साइं) ने एक जिला एक खेल योजना के अंतर्गत झांसी को एथलेटिक्स आवंटन किया है। जबकि ललितपुर को तीरंदाजी और उरई को एथलेटिक्स आवंटित किया है।
विज्ञापन

लगभग 10 माह पूर्व सितंबर में खेलो इंडिया के अंतर्गत शासन ने प्रस्ताव मांगे थे। इसके तहत झांसी को एथलेटिक की मंजूरी दी गई। दरअसल, देश विदेश में हाकी से अपनी विशेष पहचान बनाए रखने वाली झांसी ने एथलेटिक्स में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई हुई है। समय- समय पर स्थानीय प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर लोगों को प्रभावित किया है। वर्तमान में शैली सिंह जो अगस्त में केन्या में आयोजित विश्व जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा वर्षा पाल, शीलू यादव भी एथलेटिक्स में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इससे पूर्व धावक धीरज परिहार विश्व रेलवे एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे हैं।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर झांसी की प्रतिभाएं अपनी पहचान बना रही हैं। भविष्य में एथलेटिक्स का 400 सिंथेटिक ट्रैक का प्रावधान किया गया है, जिस का शीघ्र निर्माण होगा। वहीं, खेल योजना के अंतर्गत ललितपुर को तीरंदाजी और उरई व झांसी को एथलेटिक्स आवंटन हुआ है। सुरेश बोनकर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed