UP: 'अंकल काले रंग की गोलियां खिलाता... फिर करता था घिनौना काम', आठ साल की मासूम की आपबीती
मासूम ने बताया कि आकाश अंकल उसे काले रंग की गोलियां खिलाता था। उसके बाद उसके साथ गंदा काम करता था। यह बात बेटियों ने पिता को बताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के झांसी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला के प्रेमी ने गुरुग्राम, हरियाणा में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की जब वापस झांसी अपने घर पहुंची तो उसने अपनी बहनों को आपबीती बताई। आठ साल की मासूम की पीड़ा सुनकर पिता उसे लेकर नवाबाद थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूल रूप से चिरगांव निवासी युवक नवाबाद थाना क्षेत्र में रहकर प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले अनबन होने पर पत्नी उसकी आठ साल की बेटी को लेकर गुरुग्राम के झारसा रोड, राजीव नगर में जाकर रहने लगी, जबकि दो बड़ी बेटियां उसके पास रहती हैं। वहां पत्नी की दोस्ती आकाश परिहार नामक युवक से हो गई। आकाश भी झांसी का रहने वाला है।
21 अक्तूबर को पत्नी के बुलाने पर वह गुरुग्राम गया था। वहां से पत्नी एवं मासूम बेटी को लेकर झांसी आया। यहां आने के बाद बेटी ने अपनी बहनों से आकाश के कुकर्म के बारे में बताया। मासूम ने बताया कि आकाश अंकल उसे काले रंग की गोलियां खिलाता था।
उसके बाद उसके साथ गंदा काम करता था। यह बात बेटियों ने पिता को बताई। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक पिता की तहरीर पर आरोपी आकाश परिहार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।