{"_id":"6605dbf4312b5f51ed01cf05","slug":"eight-trains-will-not-run-from-april-4-to-may-14-operation-of-11-trains-will-also-be-disrupted-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104795-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 4 अप्रैल 14 मई तक नहीं चलेंगी आठ ट्रेनें, 11 ट्रेनों का संचालन भी रहेगा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 4 अप्रैल 14 मई तक नहीं चलेंगी आठ ट्रेनें, 11 ट्रेनों का संचालन भी रहेगा बाधित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से निराश करने वाली खबर आई है। यदि आप अप्रैल माह में गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और लखनऊ जाने की योजना बना रहे हैं तो जान लें कि अप्रैल से लेकर मई तक रेलवे ने इन रूट पर चलने वालीं आधा दर्जन से अधिक साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। इसके अलावा बीना स्टेशन पर चार ट्रेनों का ठहराव भी रेलवे ने इतनी ही अवधि के लिए निरस्त कर दिया है।
रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर जहां पटरी बिछी होती है वहां कई जगह ट्रैक की पकड़ बनाने के लिए वॉशेबल एप्रन बनाया जाता है। इसमें ट्रैक और उसे पकड़े रहने वाले स्लीपर के आसपास सीमेंट का प्लास्टर कर दिया जाता है। इससे पूरे ट्रैक की धुलाई में आसानी होती है। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर गंदगी नहीं रह जाती है। ऐसा ही वॉशेबल एप्रन बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बनाया जा रहा है। इस निर्माण में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा। ऐसे में बीना होकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आने-जाने वालीं आठ ट्रेन 4 अप्रैल से लेकर 14 मई तक के लिए निरस्त की गई हैं। इनमें गोरखपुर, ओखा, सूरत, मुजफ्फरपुर, पुणे, लखनऊ और लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वालीं ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 4 ट्रेनों का ठहराव बीना स्टेशन पर लगभग डेढ़ माह के लिए रद्द किया गया है। इतने ही समय के लिए 7 ट्रेनों के बीना स्टेशन पर ठहराव का समय भी 2 मिनट कर दिया गया है।
--
0 इन तिथि में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
- गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस अप्रैल में 4, 11, 18 और 25 तारीख को और मई में 2 व 9 तारीख को निरस्त रहेगी।
- ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस अप्रैल में 7,14, 21 और 28 तारीख को और मई में 5 और 12 तारीख को निरस्त रहेगी।
- सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अप्रैल में 5, 12, 19 और 26 तारीख को व मई में 3 और 10 तारीख को निरस्त रहेगी।
- मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस अप्रैल में 7, 14, 21 और 28 तारीख को व मई में 5 और 12 तारीख को निरस्त रहेगी।
- पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस अप्रैल में 9, 16, 23 और 30 तारीख को व मई में 7 तारीख को निरस्त रहेगी।
- लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस अप्रैल में 11, 18 और 25 तारीख को व मई में 2 और 5 तारीख को निरस्त रहेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस अप्रैल में 7, 14, 21 और 28 तारीख को व मई में 5 और 12 तारीख को निरस्त रहेगी।
- सुल्तानपुर-लोकमान्य मिलक एक्सप्रेस अप्रैल में 9, 16, 23 और 30 तारीख को व मई में 7 और 14 तारीख को निरस्त रहेगी।
--
- बीना नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें, देखकर चढ़ें
- अप्रैल में 8, 15, 22 और 29 तारीख को व मई में 6 और 13 तारीख को पटना-इंदौर एक्सप्रेस बीना नहीं रुकेगी।
- अप्रैल में 10, 12, 17, 19, 24 और 26 तारीख को व मई में 1, 3, 8 और 10 तारीख को पटना-इंदौर एक्सप्रेस बीना नहीं रुकेगी।
- अप्रैल में 11, 18 और 25 तारीख को व मई में 2 और 9 तारीख को गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस बीना नहीं रुकेगी।
- अप्रैल में 6, 13, 20 और 27 तारीख को व मई में 4 और 11 तारीख को लखनऊ-भोपाल एक्सप्रेस बीना नहीं रुकेगी।
--
- बीना स्टेशन पर दो मिनट ही रुकेंगी ये ट्रेनें
बीना स्टेशन पर बनाए जा रहे वॉशेबल एप्रन के कारण यहां से गुजरने वाली बरेली-इंदौर एक्सप्रेस, बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस और गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 अप्रैल से 11 मई तक प्रत्येक बुधवार को, लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस 8 अप्रैल से 13 मई तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को, प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 13 मई तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को बीना स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 14 मई तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को 2 मिनट के लिए बीना स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
--
वर्जन
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही उनके ठहराव के समय में भी परिवर्तन किया गया है। यात्रा शुरू करने से पहले यात्री ट्रेन की स्थिति जान लें।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे।