{"_id":"61d33a67f0abbb6d2b070e02","slug":"eight-positives-including-foreign-tourists-girl-and-doctor-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झांसी में विदेशी पर्यटक, मालदीव से लौटी युवती और डॉक्टर समेत आठ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झांसी में विदेशी पर्यटक, मालदीव से लौटी युवती और डॉक्टर समेत आठ पॉजिटिव
Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
सार
ओल्ड चार्लीगंज की रहने वाले 26 साल की युवती अपने पति के साथ घूमने के लिए मालदीव गई हुई थी। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा छतरपुर में एक विदेशी महिला समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : pti
विस्तार
झांसी में विदेश से लौटी युवती, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत चार लोग कोरोना का शिकार हो गए हैं। युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए उसका लखनऊ सैंपल भेजा जाएगा। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 18 पहुंच गई है।
ओल्ड चार्लीगंज की रहने वाले 26 साल की युवती अपने पति के साथ घूमने के लिए मालदीव गई हुई थी। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा छतरपुर में एक विदेशी महिला समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
खजुराहो के एक गेस्ट हाउस में ठहरी विदेशी महिला पर्यटक का दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। विश्व पर्यटन नगरी में कोरोना की नई मरीज लगभग 43 वर्षीय विदेशी महिला अपने पति के साथ इटली से दुबई होते हुए 25 दिसबर को खजुराहो आई थी, जो शंकरगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी है।
विज्ञापन
यूपी में 572 नए मरीज मिले
यूपी में कोविड के 572 नए मरीज मिले हैं। जबकि 34 वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 2261 हो गई है। इसमें करीब 2100 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दो दिन में एक्टिव केस करीब दोगुने हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 147851 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 75935 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में 572 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमण की दर 0.38 फीसदी हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 93434911 सैंपल की जांच की गई है। इसी तरह 24 घंटे में 34 लोग ठीक हुए हैं।