फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight buses carrying illegal goods caught, fine of Rs 9.42 lakh

Jhansi News: अवैध माल ढुलाई करने वाली आठ बसें पकड़ीं, 9.42 लाख का जुर्माना

Tue, 24 Sep 2024 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Eight buses carrying illegal goods caught, fine of Rs 9.42 lakh
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बसों में यात्रियों के साथ व्यापार के लिए माल की ढुलाई करने वाली ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध जीएसटी और आरटीओ कार्यालय ने अभियान शुरू कर दिया है। इसमें विभाग ने लाखों रुपये का माल अवैध तरीके से इधर से उधर करने वालीं आठ बसों को पकड़ा है। इसके बाद सभी पर कार्रवाई करते हुए 9.42 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अभी तक राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अधिकारी ही बसों से माल ढुलाई करने वालों के विरुद्ध अभियान चला रहे थे लेकिन, अब अभियान में परिवहन विभाग भी शामिल हो गया है। कारण यह है कि जीएसटी अधिकारी उन्हीं बसों पर कार्रवाई कर पा रहे थे, जो जीएसटी चोरी कर बसों से माल ला रहे थे। लेकिन, अब आरटीओ कार्यालय के अभियान में शामिल होने से इसका दायरा बढ़ गया है। रविवार और सोमवार को दोनों विभागों ने मिलकर झांसी और जिला जालौन में चल रहीं समय शताब्दी ट्रैवल्स, सहारा ट्रैवल्स, सत्यम ट्रैवल्स, हंश ट्रांसपोर्ट और श्री कृष्णा बस सर्विस की आठ बसों पर कार्रवाई की है। इनमें झांसी आने-जाने वाली पांच और जालौन की 3 बसें शामिल हैं। इन बसों में 13.25 लाख रुपये का माल अवैध तरीके से लाया जा रहा था।
विज्ञापन


झांसी शहर में खुलकर आ रहा माल
एक और जीएसटी और आरटीओ अधिकारी बसों से माल परिवहन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं तो दूसरी ओर झांसी में प्रवेश करने वालीं बसें इस अभियान को चुनौती दे रही हैं। सोमवार को भी भारी मात्रा में माल लादकर बसें झांसी महानगर में प्रवेश करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
झांसी और जालौन जिले में जीएसटी और आरटीओ की टीमों ने आठ बसों को पकड़ा है। इनसे 9.42 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। यह अभियान जारी रहेगा।
एके सिंह, एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड 2 एसआइबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed