फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   eid ul adha

कोरोना का हो खात्मा, मुल्क में बना रहे अमन, चैन ये दुआ है हमारी...

Sun, 02 Aug 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
eid ul adha
ईद की मुबारकबाद देतीं मुस्लिम युवतियां। - फोटो : REPORTERS
झांसी। शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर शहर में जगह-जगह कुर्बानियां की गईं। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। वहीं, ईदगाह व शहर की मस्जिदों में सामाजिक दूरी का खयाल रखते हुए सिर्फ पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा कर फर्ज अदा किया। इस साल बकरीद के त्योहार को सादगी से मनाया गया। दुआ में लोगों ने कोरोना के खात्मे और देश की तरक्की के साथ ही अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम बस्तियों में सुबह से रौनक देखी जा रही थी। लोगों ने सुबह जल्दी उठकर कुर्बानी के लिए जानवरों को नहला- धुला कर तैयार कर दिया। कुर्बानी के जानवरों व मीठा खिलाया गया। जानवरों को तैयार करने के बाद खुद तैयार होकर घरों में ही ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज में नौजवानों, बच्चों, औरतों व बुजुर्गो ने पाक परवरदिगार से देश की तरक्की के साथ ही देश में आपसी भाईचारे व जानलेवा कोरोना को खत्म करने की दुआ मांगी। नमाज खत्म होते ही कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं, जमात-ए-उलेमा हिंद के सदस्यों ने कुर्बानी के मांस को जरूरतमंदों में तक्सीम किया। पठैरिया स्थित ईदगाह में मुफ्ती साबिर कासमी ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर याकूब अहमद, नूर अहमद मंसूरी, हाजी इब्राहीम, ताहिर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों में दिखा काफी उत्साह
ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। ईदी के रूप में मिलने वालें पैसे व उपहार को लेकर बच्चे काफी खुश नजर आए। इस दौरान बच्चों के कई झुंड मास्क लागए हुए गली मुहल्लों में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई सामूहिक कुर्बानी
कोराना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने सामूहिक कुर्बानियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके चलते लोगों ने भी सामूहिक कुर्बानी से दूरी बना ली थी। ऐसा पहली बार हुआ जब सिर्फ बकरों की ही कुर्बानी की गई।
महिलाओं व बच्चों ने किया श्रृंगार
ईद के नमाज के बाद बच्चों मुस्लिम महिलाओं व बच्चों ने खूब श्रृृंगार कर खुद को तैयार किया। लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए एक दूसरे से मिलने से परहेज किया। मोबाइल व मैसेज से ही एक दूसरे को बधाई दी।

मस्जिदों व सड़कों पर तैनात रहा पुलिस फोर्स
शनिवार व रविवार को प्रदेश भर में लॉकडाउन होने के कारण शहर की ईदगाह के साथ ही शहर की हर छोटी व बड़ी मस्जिदों के बाहर व शहर की तंग गलियों से लेकर मुख्य मार्गों पर पुलिस कर्मी कदमताल करते नजर आए।

ईदगाह में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा की गई।

ईदगाह में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा की गई।- फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed