फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   eid celebration

तीस अक्टूबर को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 26 Oct 2020 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
eid celebration
झांसी। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद (सअ) की यौमें पैदाइश के मौके पर तीस अक्टूबर को ईद-मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। इस दौरान सैयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस नगर भ्रमण करता मिनर्वा स्थित गुलाम गौस खां चौक पर पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस के दौरान कोविड़-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। ये निर्णय सीरत कमेटी की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत दोपहर एक बजे पैगामे अमन का परचम उठाकर की जाएगी। जुलूस मरकजी मस्जिद से निकलकर बाहर ओरछा गेट, अंदर ओरछा गेट, सुभाष बाजार, मालिनों का तिराहा, बिसाती बाजार, गंदीगर का टपरा, मानिक चौक, सिंधी तिराहा होता हुआ गुलाम गौस खां चौक पर पहुंचेगा। वहां पर जलसा होगा। जलसे में उलमा नबी की सूरत पर तकरीर करेंगे। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते जुलूस में 11 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं कंटेनमेंट इलाके में रहने वाले लोगों के जुलूस में शामिल होने को भी मना किया गया है। जुलूस में एक दूसरे को आपस में सामाजिक दूरी बनाकर चलना होगा। इस दौरान रास्ते में रोककर तकरीर करना व डीजे पर भी मनाही की है।
विज्ञापन

बैठक में मुफ्ती साबिर अंसारी मुख्य अतिथि, मुफ्ती इमरान और मोहम्मद कामिल विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी असलम शेर ने की। संचालन नूर अहमद मंसूरी ने व आभार सुलेमान अहमद मंसूरी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed