फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Efforts to improve the appearance of schools are in limbo

Jhansi News: स्कूलों की सूरत संवारने की कोशिश अधर में

Wed, 15 Nov 2023 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Efforts to improve the appearance of schools are in limbo
कायाकल्प के 19 पैरामीटर पूरे करने का वादा अधूरा, मार्च 2023 तक का तय किया था लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। विभागीय सुस्ती से परिषदीय विद्यालयों की सूरत संवारने की कोशिश दम तोड़ रही है। कायाकल्प के 19 पैरामीटर से संतुष्ट करने का शासन ने लक्ष्य 31 मार्च 2023 रखा था, लेकिन फिर भी कई विद्यालय इस पैमाने को पूरा नहीं कर सके। उसके बाद से विद्यालयों में कायाकल्प के कार्यों को कराने की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
नए सत्र में 1 अप्रैल 2023 को सभी विद्यार्थियों को किताबें मिलनी थी, लेकिन अभी भी कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां किताबें नहीं है। यही आलम प्रोजेक्ट कायाकल्प का है, शासन ने 31 मार्च 2023 तक सभी विद्यालयों को कायाकल्प के 19 पैरामीटर से संतृप्त करने का लक्ष्य तय किया था। इसकी लगातार निगरानी भी की गई, लेकिन 31 मार्च के बाद भी तमाम विद्यालयों में कार्य अधूरे रह गए थे। जिसके बाद शासन ने सितंबर तक का समय 19 पैरामीटर पूरे करने का दिया। लेकिन स्थिति यह है कि कायाकल्प के कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। शासन हो या विभाग कायाकल्प के कार्यों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। फर्नीचर भी नहीं है।
विज्ञापन

जब भी विभागीय अधिकारियों से कायाकल्प के कार्यों की बात की जाए तो वे बजट का रोना रोने लगते हैं। पठन-पाठन तो दूर की बात है, बिजली, पानी भी अब तक 100 प्रतिशत विद्यालयों में नहीं सका है। हालांकि कुछ दिन पहले ही परिषद ने कायाकल्प के कार्यों को कराने के लिए कुछ बजट जारी किया है।बीएसए नीलम यादव ने बताया कि विद्यालयों में कायाकल्प का काम लगातार जारी है, हाल ही में परिषद ने कुछ विद्यालयों में कार्य कराने के लिए बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed