{"_id":"684b3524087dbf8727068f5e","slug":"education-is-the-only-cure-for-a-disease-like-child-labour-additional-district-judge-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-576022-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ही है बाल श्रम जैसी बीमारी का इलाज : अपर जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ही है बाल श्रम जैसी बीमारी का इलाज : अपर जिला जज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शिक्षा प्रकाश का सशक्त माध्यम है। सूर्य का प्रकाश तो दिन में फैलता है पर शिक्षा का प्रकाश व्यक्ति को दिन-रात आलोकित करता है। प्रत्येक बालक-बालिका को शिक्षित बनाएं क्योंकि यही एक तरीका है, जिससे बाल श्रम जैसी बीमारी का इलाज संभव है। बाल कल्याण समिति कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में ये बातें विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर मुख्य अतिथि अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी ने कहीं।विशिष्ट अतिथि प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अंबर राना ने डिजिटल युग का हवाला देते हुए अधिनियमों और योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अनेक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बाल श्रम से हटाकर अभिभावक शिक्षा प्राप्त करने के लिए बालकों को स्कूल भेजने के लिए जोर दिया। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति सदस्य कोमल सिंह, परवीन खान, दीप्ति सक्सेना, हरीकृष्ण सक्सेना सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि डाॅ. कीर्ति बुंदेला, रवि पांडेय, बिलाल उल हक, मनीष कुमार, अमरदीप, चंचल आदि मौजूद रहे। जन साहस संस्था प्रभारी मुकेश कुमार और साजिद खान ने आभार जताया।