फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ECC Society elections tomorrow, railway unions show strength

Jhansi News: ईसीसी सोसाइटी का चुनाव कल, रेल यूनियनों ने झोंकी ताकत

Tue, 25 Jun 2024 05:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
ECC Society elections tomorrow, railway unions show strength
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे की ईसीसी सोसाइटी का चुनाव बुधवार को होगा। 17,231 रेल कर्मचारी 36 डेलीगेट चुनेंगे। मतदान में एक ही दिन शेष बचा है। सोमवार को रेल कर्मचारी यूनियनें हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंके रहीं।
मतदान 27 बूथों पर होगा। डीआरएम कार्यालय, डीजल शेड, एसी शेड, स्टेशन, वर्कशॉप, स्टोर, रेल कोच कारखाना में बूथ बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी बूथ बनेंगे, ताकि रेलकर्मी आसानी से वोट डाल सकें। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान में झांसी के 11,676, वर्कशॉप के 2,670, झांसी स्टोर व एलएलआर के 619, ग्वालियर के 1,955 व मानिकपुर के 311 रेल कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना अगले दिन बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन रेल महकमे में चुनावी चर्चाएं हावी रहीं। यूनियन के पदाधिकारी कम ब्याज दर, गारंटर की बाध्यता समाप्त करने, लोन का बीमा कराने, चक्रवर्ती ब्याज समाप्त करने, दुर्घटना होने पर परिवार को आर्थिक सहायता देने, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने आदि के मुद्दे उठाते हुए रेल कर्मचारियों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed