फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ECC elections: Lal Salaam on 28 seats, NCRES limited to six

ईसीसी चुनाव : 28 सीटों पर लाल सलाम, छह पर सिमटी एनसीआरईएस

Sat, 29 Jun 2024 04:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
ECC elections: Lal Salaam on 28 seats, NCRES limited to six
चुनाव के बाद उप​स्थित कर्मचारी।  - फोटो : amar ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलकर्मियों की आर्थिक सहायता के लिए गठित ईसीसी सोसाइटी के डेलिगेशन के चुनाव में एनसीआरएमयू का लाल सलाम खूब चला। एकतरफा जीत में एनसीआरएमयू ने 36 में से 28 सीटों पर कब्जा जमाया। एनसीआरईएस छह सीट पर ही सिमट गई। एनसीआरएमयू के सदस्यों और पदाधिकारियों ने स्टेशन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
ईसीसी सोसाइटी के चुनाव में नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन ने लगातार 111 वर्षों से जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। 26 जून को मतदान होने के बाद बृहस्पतिवार देर रात तक मतों की गिनती चलती रही। शुक्रवार को चुनाव परिणाम की घोषणा हुई तो नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन को 36 डेलिगेट सीट में 28 सीटों पर विजयी घोषित किया गया। एनसीआरएमयू को झांसी से 2,936 पैनल वोट मिले तो एनसीआरईएस ने 2,698 पैनल वोट पाकर छह सीट पर जीत दर्ज की। ग्वालियर में हुए मतदान के परिणाम एनसीआरईएस के लिए हताशा भरे रहे। यहां की सभी पांचों सीट पर एनसीआरएमयू ने 5 629 पैनल वोट के साथ क्लीन स्वीप किया। एनसीआईएस को ग्वालियर में 549 पैनल वोट मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा मानिकपुर से मेंस यूनियन को 42 पैनल वाेट से विजय प्राप्त हुई। सीएमएलआर वर्कशाप से मेंस यूनियन ने 88 पैनल वोट से जीत दर्ज की तो एक-एक सीट वैगन मरम्मत कारखाना और बांदा में भी अर्जित की। चुनाव परिणामों से गदगद एनसीआरएमयू के मंडल अध्यक्ष डीके खरे, उपाध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान, निर्मल सिंह, बीपी सिंह, पनव झारखड़िया आदि ने स्टेशन पर रेलकर्मियों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed