फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   E-portal close 10 thousand candidate disturb

Jhansi News: ई-पोर्टल बंद होने से अटके 10 हजार आवेदन

Sat, 14 Jan 2023 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
E-portal close 10 thousand candidate disturb
झांसी। ई-पोर्टल बंद होने की वजह से पिछले दस दिनों से आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। जिले की पांचों तहसीलों में तकरीबन 10 हजार आवेदन अटके हुए हैं। इससे प्रमाण पत्रों के लिए आवेदक लगातार तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को पांच जनवरी को बंद कर दिया गया था। इसके बाद से यह अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पोर्टल ठप होने की वजह से आय, जाति मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनवाने व उसमें यूनिट बढ़वाने समेत 210 प्रकार की सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

इस कारण से जिले की पांचों तहसीलों में इन सेवाओं से जुड़े तकरीबन दस हजार से अधिक आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। न तो नए आवेदन हो पा रहे हैं और न ही पांच जनवरी से पहले किए गए आवेदनों में रिपोर्ट लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खामियाजा आवेदकों को भुगतना पड़ रहा है। प्रमाण पत्र उन्हें नहीं मिल पा रहे हैं।
ई-पोर्टल की मेंटीनेंस का काम जारी है, जिससे पूरे प्रदेश में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि का काम प्रभावित बना हुआ है। हालांकि, एक-दो दिन में यह सुचारु रूप से अपनी सेवाएं देने लगेगा।
- आकाश रंजन श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed