फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   E-office is not implemented in 51 out of 78 departments of the district

Jhansi News: जनपद के 78 में 51 विभागों में ई-ऑफिस लागू नहीं

Mon, 16 Jun 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
E-office is not implemented in 51 out of 78 departments of the district

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शासन के निर्देश के बावजूद ज्यादातर विभाग ई-ऑफिस लागू करने में पिछड़ गए हैं। हाल ये है कि 78 में से 51 विभागों में ई-ऑफिस लागू नहीं हो पाया है। इन विभागों के ज्यादातर अधिकारियों और कर्मचारियों की ई-मेल आईडी तक नहीं बन पाई है।



ई-ऑफिस प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कार्यक्रम के तहत मिशन मोड प्रोजेक्ट (एमएमपी) है। यह सॉफ्टवेयर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों और कार्यालयों में होने वाले समस्त कार्यों/प्रक्रियाओं को प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। ई-ऑफिस प्रणाली से कार्यालय के सभी पत्र, फाइल संबंधित कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे। इससे दस्तावेज को सुरक्षित रखने से लेकर फाइल और कोई भी पत्र खोजने में भी आसानी होगी। इससे समय की भी बचत होगी। मगर झांसी जनपद में महज एक तिहाई विभाग ही ई-ऑफिस हो पाए हैं। ज्यादातर विभागों में मैनुअल ही कामकाज हो रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने जारी किया नोटिस

कलक्ट्रेट सभागार में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए विभागवार कार्रवाई की समीक्षा बैठक में डीएम मृदुल चौधरी ने कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। उन्होंने तीन दिन में कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि सभी पटलों पर ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाए। इसके बाद फाइलें लेकर दफ्तरों तक नहीं जाना होगा। पोर्टल के जरिये फाइलें एक से दूसरे अधिकारी तक पहुंचेंगी। उन्होंने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए राजस्व विभाग में एडीएम वित्त एवं राजस्व और विकास विभाग में सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया है। इस दौरान सीडीओ जुनैद अहमद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एडीएम वित्त वरुण कुमार पांडेय, एडीएम नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed