फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   E-buses can also be booked for wedding and private events

Jhansi News: वैवाहिक और निजी कार्यक्रमों के लिए भी बुक करा सकेंगे ई-बसें

Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
E-buses can also be booked for wedding and private events
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। अब शादी, पार्टी और निजी कार्यक्रमों में ई-बसों की बुकिंग करा सकेंगे। परिवहन निदेशालय की पहल पर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

शादी अथवा निजी कार्यक्रमों के लिए ई-बसों की बुकिंग करने के लिए निदेशालय की पहल पर ई-बसों का किराया भी तय कर दिया गया है। किराये दरों के मुताबिक चार घंटा व सत्तर किलोमीटर तक पांच हजार रुपये के साथ ही पांच फीसदी जीएसटी अदा करना होगा। वहीं आठ घंटा और 120 किलोमीटर दूरी तक के लिए बुक करने पर आठ हजार रुपये व पांच फीसदी जीएसटी, 12 घंटा एवं 120 किलोमीटर के सफर के लिए ई-बस बुक करने के लिए 12 हजार रुपये और पांच प्रतिशत जीएसटी अदा करना होगा। टांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ संतोष कुमार ने बताया कि परिवहन निदेशालय के आदेश पर ई-बसों को अब निजी कार्यक्रमों के लिए भी बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए किराये की दरें भी तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed