फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric buses will be able to book for weddings and parties from the new year

Jhansi: नए साल से शादी-पार्टियों के लिए बुक कर सकेंगे इलेक्ट्रिक बसें, 12 से 24 घंटे के लिए होगी बुकिंग

Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
सार

परिवहन विभाग की लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों से बरातियों को ले जाने के लिए परिवहन निगम ने बुकिंग रेट और नियमावली जारी कर दी है। झांसी रीजन से 24 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Electric buses will be able to book for weddings and parties from the new year
शादी विवाह में बुक कर सकेंगे बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में परिवहन विभाग द्वारा झांसी महानगर में 24 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। अब इन बसों को लोग शादी-पार्टियों के लिए भी बुक करा सकेंगे। इसको लेकर रोडवेज की ओर से नई व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों से बरातियों को ले जाने के लिए परिवहन निगम ने बुकिंग रेट और नियमावली जारी कर दी है। झांसी रीजन से 24 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की जाएगी। जिन्हें इलेक्ट्रिक बस शादी के लिए बुक करनी है वह इसके लिए शादी कार्ड संलग्न करते हुए आवेदन करेंगे। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद उन्हें बस मिल जाएगी।

विज्ञापन

 

परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत के मुताबिक शहर में सिटी बसों से बरात ले जाने के लिए आवेदन आने पर उनके लिए व्यवस्था की जाएगी। अभी वर्तमान में लखनऊ में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। झांसी में भी मुख्यालय से आदेश आने पर नए साल तक लागू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में कर सकते हैं बुक
अधिकतम 50 किमी के दायरे में जाने वाली बस को लोग 12 और 24 घंटे के लिए बुक कर सकते हैं। इसके लिए 12 घंटे के लगभग 14 हजार व 24 घंटे के लिए 28 रुपये देकर बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed