फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durring corona time more money earn

कोरोना काल में जांचों के नाम पर खूब की कमाई, फीस में दोगुना तक अंतर

Wed, 09 Dec 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Durring corona time more money earn
झांसी। कोरोना काल में जरा सी समस्या होने पर लोगों ने खूब जांचें कराईं। चूंकि, स्टैंडर्ड लैब की तुलना में सामान्य प्रयोगशालाओं की दरों में दोगुने तक का अंतर है। ऐसे में पैथोलॉजी लैब, सैंपल कलेक्शन केंद्र और डायग्नोस्टिक सेंटरों ने जमकर चांदी काटी। जबकि, महामारी के डर से घबराई जनता पैसा लुटाती रही।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा। एक समय ऐसा आया जब झांसी में कोरोना से मृत्यु दर दहाई का आंकड़ा पार कर गई। जिले भर में दहशत का माहौल हो गया। जरा सी छींक आने पर लोग डॉक्टर को दिखाने पहुंचने लगे। वहीं, खुद भी डॉक्टर से जांचें लिखने का दबाव बनाने लगे। कोरोना दौर को पैथोलॉजी लैब, सैंपल कलेक्शन करने वाले केंद्र और डायग्नोस्टिक सेंटरों ने भी खूब भुनाया। कइयों सेंटरों ने तुरंत ही 10 से 20 फीसदी तक जांच की दरें बढ़ा दीं। स्टैंडर्ड लैब की तुलना में झांसी की सामान्य पैथोलॉजी लैबों में होने वाली कई जांचों की दर डेढ़ से दोगुनी तक महंगी है। ऐसे में मरीजों का पैसा लुटता रहा और जांच केंद्र की कमाई होती है।
विज्ञापन

जांचों में इतना अंतर
........................
जांच स्टैंडर्ड लैब सामान्य लैब
ईएसआर 70 100
यूरिन टेस्ट 70 100
जीबीजी 150 500
सीबीसी 200 300
थाइरॉयड 250 500
लिपिड प्रोफाइल 350 600
एचबीए 13 400 550
विटामिन डी 1100 1500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed