फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durring break leaf fall old man dead people dead

पत्तियां तोड़ते समय ठेले से गिरा अधेड़, मौत

Wed, 06 Jan 2021 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Durring break leaf fall old man dead people dead
झांसी। ठेले पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ते समय अधेड़ लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़ा। गिरने से सिर पर गंभीर चोट आ गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना समथर के ग्राम बसोई निवासी गजराज (45) पुत्र बाबूलाल ने घर में बकरियां पाली हुई हैं। परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह वह पत्तियां तोड़ने गया था। पेड़ उंचा होने पर वह पास में रखे ठेले पर चढ़ गया। इसी बीच उसका संतुलन अचानक से बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। सीधे सड़क पर गिरने से सिर पर उसके गंभीर चोट आ गई। आसपास के लोग उसे लादफांद कर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर समथर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव देरशाम को परिजनों के हवाले कर दिया गया। गजराज की मौत के बाद परिजनों में रोना-पीटना मच गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed