फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During the day, the bangle sellers used to steal at night

दिन में फेरी लगाकर चूड़ी बेचने वाले रात में करते थे चोरी

Wed, 28 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
During the day, the bangle sellers used to steal at night
झांसी। दिन में गली-गली में घूमकर चूड़ी बेचने वाले दो युवक शातिर चोर निकले। चूड़ी बेचने के बहाने वे घरों का भेद ले लेते थे। इसके बाद रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों प्रेमनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर में दो जुलाई को गिरधारी लाल अग्रवाल ने फैक्टरी में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 24 जुलाई को रूबी श्रीवास ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अलावा भी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं थीं। इस पर पुलिस ने अपना जाल बिछाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि पकड़े गए चोर कपूर टेकरी मदकखाना निवासी कमलेश अहिरवार और मोंठ निवासी रवि अहिरवार दिन में फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करते थे। घरों के बारे में जानकारी ले लेते थे। इसके बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम दे देते थे। एक घर से दोनों शातिरों से दो लैपटॉप भी उड़ा दिए थे, जिनके जरिये वे पकड़े गए। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि चोरों के पास से दोनों लैपटॉप और चोरी का माल बेचने से हासिल हुई नकदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed