फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: During the Bhagwat Katha, a female thief stole the chain by biting it with her teeth.

Jhansi: भागवत कथा के दौरान महिला चोर ने दांत से काटकर उड़ाई चेन, चार दिन बाद सामने आया घटना का वीडियो

Sun, 18 Jan 2026 02:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 02:51 AM IST
सार

धक्का-मुक्की के बीच महिला चोर ने बड़ी सफाई से दांतों से चेन काट दी और उसे लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद जब गले में चेन नहीं मिली तब उस महिला के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Jhansi: During the Bhagwat Katha, a female thief stole the chain by biting it with her teeth.
भीड़ का फायदा उठाकर महिला चोर दांत से महिला के गले से चेन काटते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्यापुरी कॉलोनी में भागवत कथा के दौरान महिला चोर ने दांत से काटकर सोने की मोटी चेन उड़ा दी। जिस समय घटना घटी उस समय भागवत कथा के दौरान मंच से श्रीकृष्ण जन्म पर खिलौने लुटाए जा रहे थे। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के बीच महिला चोर ने बड़ी सफाई से दांतों से चेन काट दी और उसे लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद जब गले में चेन नहीं मिली तब उस महिला के होश उड़ गए। उसने आसपास तलाशा लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है।
विज्ञापन



भाजपा विधायक रवि शर्मा के अयोध्यापुरी कॉलोनी स्थित पुराने आवास के पास भागवत कथा चल रही है। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दयाशंकर व्यास के मुताबिक उनकी पत्नी ज्ञान देवी 14 जनवरी को कथा सुनने गई थीं। उनके साथ बहू एवं बच्चे भी थे। कृष्ण जन्म के समय मंच से फल-फूल एवं खिलौना लुटाए जाने से अफरा-तफरी मच गई। धक्का-मुक्की होने लगी। तभी दो महिला चाेरों ने ज्ञान देवी को घेर लिया। एक महिला चोर ने उनके कंधे पर हाथ रखा और दूसरे महिला ने दांत से सोने की चेन काटकर चोरी कर ली। इसके बाद दोनों चेन लेकर गायब हो गईं। उसकी कीमत उन्होंने करीब 4.5 लाख रुपये बताई। घटना के समय विधायक भी मौजूद थे। इस दौरान तीन अन्य महिलाओं ने भी चेन गायब होने की शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस उनको तलाश रही है।
विज्ञापन



घटना के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed