{"_id":"60281ec58ebc3ee8fa485c37","slug":"during-lockdown-file-1700-report-after-that-return-jhansi-news-jhs188484744","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर थानों में दर्ज हुए 1700 मुकदमे वापस होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर थानों में दर्ज हुए 1700 मुकदमे वापस होंगे
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में लॉकडॉउन का उल्लंघन करने पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने के मुख्यमंत्री के फैसले से झांसी में भी सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। यहां 1700 से अधिक लोगों के मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
कोविड-19 के प्रकोप के कारण पूरे देश में मार्च से लॉकडॉउन किया गया था। यह लॉकडॉउन तीन माह तक रहा। इस दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन शुरूआती कुछ दिनों को छोड़कर कई लोग लॉकडॉउन का उल्लंघन कर बाहर निकलने लगे। पुलिस ने कुछ दिनों तक कार्रवाई नहीं की, लेकिन लॉकडॉउन का कड़ाई से पालन के निर्देश मिलने पर पुलिस ने 188 के तहत मुकदमा दर्ज करना शुरू कर दिया। तीन माह के भीतर ही पुलिस ने लॉकडॉउन उल्लंघन करने पर करीब 1700 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए। इसी तरह ललितपुर में करीब 1400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मॉस्क आदि न लगाने पर जुर्माना भी वसूला गया। हालांकि, लॉकडॉउन का उल्लंघन करने वालों में अधिकांश किसी तरह की परेशानी में घिरे लोग सामने आए। झांसी में कई मामले ऐसे सामने आए, जिनमें घर से राशन लेने, दूध लेने के लिए बाहर आने जैसी दैनिक जरूरतें पूरा करने के लिए लोग घर से बाहर आए। इनके खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए थे। अब सरकार ने मुकदमे वापस लेने का फैसला करके इनको राहत देने का काम किया है। इस फैसले से सैकड़ों लोगों को पुलिस एवं कोर्ट से छुटकारा मिल सकेगा। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है आदेश मिलने पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
अभी इस संबंध में आदेश नहीं आया है। आदेश मिलने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई आरंभ की जाएगी।
- नैपाल सिंह, प्रभारी एसएसपी