फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durg Superfast 8 and Yesvantpur Express arrived late by 6 hours.

Jhansi News: दुर्ग सुपरफास्ट 8 तो यशवंतपुर एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से आई

Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Durg Superfast 8 and Yesvantpur Express arrived late by 6 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दिल्ली से झांसी और यहां से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन मौसम में आए बदलाव के बाद भी यात्रियों को समय पर उनकी मंजिल तक नहीं पहुंचा पा रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को चलीं ट्रेन अपने निर्धारित समय के स्थान पर 8 से 6 घंटे की देरी से झांसी पहुंचीं।
इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इनमें सबसे अधिक देरी से दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8.30 घंटे, यशवंतपुर संपर्क क्रांति 6 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 3.30 घंटे, कर्नाटक संपर्क क्रांति 3 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 2 घंटे व श्रीधाम एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंची। इनके अलावा अन्य ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। इसको लेकर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न मंडल में विकास कार्याें के चलते कई ट्रेन री स्टोर की जा रही हैं।
विज्ञापन

--
13 किलो गांजा के साथ युवक पकड़ा
झांसी। शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन परिक्षेत्र से एक युवक को 13.37 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवक राकेश कुमार ढाका पुत्र बनवारी लाल ढाका राजस्थान के सीकर जिले के जलालसर थाना फतेहपुर शेखावाटी का रहने वाला है और ओडीशा से गांजा लेकर जयपुर जा रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के अभियान में युवक के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed