फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dunara line cheat in during aandthi and pani

आंधी- बारिश में धोखा देती है दुनारा लाइन

Sat, 20 Jun 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dunara line cheat in during aandthi and pani
हाईटेंशन लाइन - फोटो : ???????? ????
झांसी। बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से निकलीं हाईटेंशन लाइनें आंधी और बारिश भी नहीं झेल पाती हैं। लाइनों में फाल्ट आने पर हजारों लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। हर महीने में लाइनों में फाल्ट आने का सिलसिला बना रहता है। लाइन लगाने में चार करोड़ खर्च हुए थे। बारिश का मौसम शुरू होने को है। ऐसे में संबंधित क्षेत्र के लोगों में घंटों बिजली गुल रहने का डर अभी से बन गया है। महानगर के सभी 17 सबस्टेशन पहले हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से जुड़े थे। ओवर लोडिंग के कारण गर्मियों में सभी सबस्टेशनों को एक साथ बिजली देना मुश्किल हो जाता था। चार साल पहले दुनारा में नए ट्रांसमिशन सबस्टेशन का निर्माण किया। इस समय दुनारा से पांच सबस्टेशन जुड़े हैं। सभी सबस्टेशनों के लिए अलग- अलग हाइटेंशन लाइनें आईं हैं। मगर दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से निकली वाली लाइनें दुरुस्त नहीं हैं। कहीं इनमें झोल है तो कहीं तार कमजोर हैं। कई जगह हाइवे पर अंडर ग्राउंड लाइन निकली है। यही कारण है कि आंधी- बारिश में इन लाइनों में फाल्ट आ जाते हैं। जून के शुरूआत में आंधी- बारिश आने पर उक्त हाइटेंशन लाइनों में कई बार फाल्ट आए। इसका खामियाजा उक्त सबस्टेशनों से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

- दुनारा से आने वाली हाईटेंशन लाइनों में जो भी दिक्कतें आ रहीं थीं, उनको वक्त रहते ठीक कर लिया है। सबसे ज्यादा समस्या अंडर ग्राउंड में केबल में आती है। अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट आने पर उसे तलाशने में वक्त लग जाता है। उम्मीद है कि आंधी- बारिश में उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली मिलती रहेगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार पाठक, मुख्य अभियंता (वितरण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed