फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dumper hits two youths, ond die

बाइक से उतरे दो युवकों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
dumper hits two youths, ond die
बाइक से उतरे दो युवकों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

दतिया। सोमवार को रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को दतिया-सेंवढ़ा रोड पर सेंथरी के पास डंपर ने रौंद दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक रास्ते में सेंथरी के पास लघुशंका करने के लिए रुके तभी सेंवढ़ा की ओर से आ रहे डंपर ने सामने आ रहे वाहन को ओवरटेक किया जिससे बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर थरेट पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पीएम के लिये इंदरगढ़ के अस्पताल भेजा।

डबरा निवासी शिवम (18) पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा तथा सचिन (19) पुत्र मायाराम यादव सोमवार को रतनगढ़ माता मंदिर पर दर्शन करने के लिये गए थे। दर्शन करने बाद वह लोग वापस सेंवढ़ा लौट रहे थे। जब वह लोग दतिया-सेंवढ़ा रोड पर ग्राम सेंथरी के पास पहुंचे तो शिवम को लघुशंका लगी। इस पर वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगा। जब वह लघुशंका कर बाइक पर बैठ रहा था तभी सेंवढ़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने आ रहे वाहन को ओवरटेक किया। इस दौरान शिवम डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी सचिन यादव घायल हो गया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शिवम के शव तथा घायल सचिन को इंदरगढ़ अस्पताल भेजा। पीएम के बाद शिवम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed