फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dukandaro ne bante pool

प्रशासन गया भूल, दुकानदारों ने बांटे गुलाब के फूल

Sat, 16 Dec 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
dukandaro ne bante pool
parking, jhansi news - फोटो : demo
शुक्रवार को शहर के बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट तो नहीं पहुंचे, लेकिन व्यापारियों ने कमान अपने हाथ में लेकर व्यवस्था संभाल ली। कारोबारियों ने ग्राहकों को गुलाब का फूल देकर उनसे अनुरोध किया कि वे पार्किंग पर ही अपने वाहन खड़े करें। कारोबारियों ने खुद भी अपने वाहन तय पार्किंग पर ही खड़े किए। कारोबारियों को मलाल है कि सिटी मजिस्ट्रेट वादा करने के बाद भी शुक्रवार को बाजार नहीं आए।
विज्ञापन


बाजारों में वन-वे का ट्रायल केवल खानापूर्ति के लिए हो रहा है। यातायात पुलिस जोन वन में केवल नो-एंट्री की व्यवस्था कर पाई है और वन-वे व्यवस्था का अब तक कोई प्लान नहीं बना है। प्रशासन और नगर निगम से उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक में व्यापारियों को शुक्रवार को बाजार पहुंच कर व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया था पर वह पूरा नहीं हुआ। व्यापारियों ने डीएम के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी से सहयोग न मिलने के एवज में स्वयं ही पहल शुरू की। शुक्रवार को बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को फूल देकर सड़क से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। कई व्यापारियों ने मानिक चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन व अन्य सदस्यों की अपील की सराहना करते हुए अतिक्रमण हटा लिया तो कई अड़े रहे। दुकानों के सामने वाहन खड़ा कर यातायात को अवरुद्ध करने वालों को भी गुलाब भेंट किया। कई ग्राहकों ने वाहनों को सड़कों से हटा लिया।
विज्ञापन


दूसरा बढ़ा कदम व्यापारियों ने निर्धारित वाहन स्टैंड पर अपने वाहनों को खड़ा कर उठाया। स्टैंड पर वाहन खड़ा करने वाले व्यापारियों ने कहा कि वह पूरी तरीके से सहयोग करने को तैयार है और अपने साथी व्यापारियों से भी लगातार अपील कर रहे हैं। दिन पर दिन उसका असर नजर आ रहा है। यदि, जोन वन में व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएं तो बाकी के जोन में काम करने में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे देर से पहुंचते हैं घर
अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहर के वक्त बच्चे देर से घर लौटते हैं। स्कूली वाहन के लिए स्थायी व्यवस्था की बनाई जाए और अतिक्रमण हटाने के लिए कठोर कार्रवाई हो।
निशी, गृहणी

पैदल जाता हूं बाजार
बाजार पास में है, फिर भी जाने में सोचना पड़ता है। अधिकांश पैदल आता हूं। दोपहिया वाहन से आना मुश्किल होता है क्योंकि जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
निर्मल, नई बस्ती    

वन-वे का पालन नहीं हुआ
सालों से बनी है समस्या अतिक्रमण और जाम की समस्या बड़ाबाजार में आम है। कई बार कार्यवाही हुई पर अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। हाल में लागू वन-वे का भी पालन नहीं हो रहा।
दीपक, खुशीपुरा

पहल में साथ देंगे
बाजार से अतिक्रमण का खात्मा करने के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग करना जरूरी है। आज की पहल में कई व्यापारियों ने सहयोग किया है। अन्य से भी अपील है कि वह सहयोग के लिए आगे आएं।
संजू तिवारी, अध्यक्ष, मोबाइल मार्केट

 
स्टैंड पर खड़े किए वाहन
पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सकरी गली में वाहन खड़े होते थे। आज से सभी व्यापारियों ने स्थाई स्टैंड पर अपने वाहनों को खड़ा किया। इस व्यवस्था के बाद से काफी सुधार आया है।

पंकज खरया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोबाइल मार्केट

प्रयास जारी रहेगा
बाजार से अतिक्रमण के लिए की गई पहल सराहनीय है। सभी व्यापारी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करेंगे और अतिक्रमण करने वालों दुकानदारों से सहज अपील करेंगे।
निक्की लोहिया, महामंत्री, मोबाइल मार्केट

रोस्टर के बाद चलेगा अभियान  
बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए कोई रोस्टर नहीं बना है। रोस्टर बनने के बाद ही बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
डा. पुष्पराज गौतम, अतिक्रमण हटाओ प्रभारी

आज जानेंगे हाल
शुक्रवार को किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सका। शनिवार को मैं, एसपी सिटी और नगर आयुक्त के साथ पहुंच कर बाजार की समस्याओं को परखूंगा।
सीपी तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed