फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to the rush of passengers, the frequency of twelve special trains increased

यात्रियों की भीड़ के चलते बढ़ाए गए स्पेशल ट्रेनों के फेरे

Thu, 27 Oct 2022 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Due to the rush of passengers, the frequency of twelve special trains increased
झांसी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 12 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इनमें से अधिकांश गाड़ियों के फेरे अब नवंबर माह तक बढ़ा दिए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक दादर बलिया एक्सप्रेस (01025) के फेरे दो नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दिया गया। इस दौरान यह ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी। बलिया-दादर एक्सप्रेस (01026) दो दिसंबर तक चलेगी। यह कुल 13 फेरे लगाएगी। दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (01027) 29 नवंबर तक चलेगी। यह कुल 17 फेरे लगाएगी। गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस (01028) तीन नवंबर तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी 17 फेरे लगाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज-मालदा टाउन एक्सप्रेस (01031) का संचालन 7 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह गाड़ी दो फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज एक्सप्रेस (01032) दो नवंबर तक चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (02105) अब दो नवंबर तक चलेगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (02106) 4 नवंबर तक चलेगी। लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर एक्सप्रेस (01043) अब 6 नवंबर तक चलेगी। समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (01044) 7 नवंबर तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी कुल दो अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसी तरह गोरखपुर-हैदराबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02576) का संचालन 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह गाड़ी चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों की समयावधि बढ़ाने के साथ ही कई गाड़ियों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं। इससे रेल यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed