फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to fear of teasing, even daughters are not able to go to school, they leave the village

Jhansi News: छेड़खानी के डर बेटियां भी नहीं जा पा रहीं स्कूल, छोड़ा गांव

Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of teasing, even daughters are not able to go to school, they leave the village
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। थाना मोंठ के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्रियों संग छेड़खानी के आरोप में गांव के ही दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन, दबंग अब उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि समझौता न करने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस वजह से उन लोगों को गांव छोड़कर शहर में आकर रहना पड़ रहा है। इस वजह से उनकी बेटियों की पढ़ाई भी बंद हो गई है।

मोंठ निवासी पीड़ित पिता ने डीआईजी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उसने शिकायती पत्र के जरिए कहा कि छह अगस्त की उसकी नाबालिग बेटियां स्कूल से वापस लौट रही थीं। उसी समय गांव के दो युवकों ने बेटियों संग अश्लील हरकत करते हुए उनके साथ छेड़खानी की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने 20 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उनका कहना है कि अब आरोपी के परिजन एवं रिश्तेदार घर आकर राजी नामा का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed