फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dudeh and written essays on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर दौडे़ और लिखे निबंध

Mon, 03 Oct 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dudeh and written essays on Gandhi Jayanti
gandhi jhansi news - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

सरकारी संस्थाओं द्वारा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह से मनाई गई। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता हुई तथा खेल कूद के आयोजन हुए। इसके अलावा स्वच्छता अभियान भी चलाए गए।
खेल विभाग के तत्वावधान में पुरुष व महिला दौड़ प्रतियोगिता हुई। हीरोज ग्राउंड में हुई पांच किमी की पुरुष वर्ग की दौड़ में संदीप कुमार अहिरवार ने पहला, संजय श्रीवास ने दूसरा, केशव शर्मा ने तीसरा, जूनियर वर्ग में योगेंद्र ने पहला, विक्रम परिहार ने दूसरा, विकास अहिरवार ने तीसरा, महिलाओं की तीन किमी वाक रेस प्रतियोगिता में रागनी अहिरवार ने पहला, प्रियंका यादव ने दूसरा, प्रतीक्षा शिवहरे ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को पुरुष्कार क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आर पी सिंह, डा. विनय जैन, विजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार ने दिया। 
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर हुई गोष्ठी में कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थी महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चले। इस मौके पर प्रो. एन डी समाधिया, वित्त अधिकारी धरम पाल, बीएन सिंह, पीएन प्रसाद, सिंधीराम आदि ने भी विचार प्रकट किए। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में सद्भावना मार्च निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पारीछा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों ने पारीछा कालोनी परिसर में उप कमाडेंट वीके दुबे के निर्देशन में साफ सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर सुरक्षा बल के अधिकारियों में नरेंद्र सिंह, सतनाम दास, एके शर्मा, रमेश, डीएस भदौरिया, डीएस राजपूत आदि मौजूद रहे। 
क्षेत्रीय पुरातत्व कार्यालय व राजकीय संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें सौ से अधिक विद्यार्थियों ने गांधी जी के विचारों पर निबंध लिखे। इतिहासकार डीके सिंह ने गांधी जी के झांसी आगमन पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. एसके दुबे, ग्रेट झांसी एडवेंचर क्लब के अध्यक्ष राहुल मिश्रा, मुख्य अतिथि भदंत कुमार काश्यप महाथेरो, मुकुंद महरोत्रा, डा. उमा पाराशर ने गांधी जी के दर्शन को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर फोटो प्रदार्शनी लगाई गई। इसके बाद संरक्षित स्मारक रघुनाथ राव के महल में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर रमेश श्रीवास, अतुल द्विवेदी, नीति शास्त्री आदि मौजूद रही। 
इधर चिकित्सा विभाग झांसी मंडल द्वारा स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मंडल प्रबंधक रेल कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डा. आलोक श्रीवास्तव, डा. उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। 
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एतिहासिक दुर्ग में सफाई अभियान चलाया गया। जिला कारागार में नरोत्तम स्वामी, की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें उस्मान अश्क, जीपी तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा, हलीम राना आदि ने काव्य पाठ किया। आभार जेल अधीक्षक एके मिश्रा ने जताया। 
कृष्णा नगर में नागरिक सुरक्षा संगठन, अखिल भारतीय युवा संगठन व डूडा के संयुक्त तत्वाधान में साक्षरता एवं आपदा प्रबंधन गोष्ठी हुई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, परियोजना निदेशक जेके गौतम, आदि ने गांधीवाद पर विचार प्रकट किए। 
वैगन मरम्मत कारखाना में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मुख्य कारखाना प्रबंधक अतुल्य सिन्हा ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर केपी सिंह, जेपी सिंह, महेंद्र पाल, आलोक सक्सेना आदि मौजूद रहे। 

केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर डा. ओपी चतुर्वेदी, डा. आर के तिवारी आदि ने स्वच्छता के लाभ बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed