फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dubey not arrest, should be encounter

दुबे की गिरफ्तारी नहीं, एनकाउंटर चाहिए

Wed, 08 Jul 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dubey not arrest, should be encounter
झांसी के ग्राम भोजला में कानपुर की घटना में शहीद हुए सिपाही सुल्तान सिंह की पत्नी उ‌र्मला को 80 लाख
झांसी। कानपुर कांड में शहीद हुए सिपाही सुल्तान सिंह के परिजनों को मंगलवार को प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने एक करोड़ रुपये की सहायता राशि सौंपी। मंत्री ने 80 लाख रुपये शहीद की पत्नी उर्मिला और 20 लाख रुपये का चेक पिता हरप्रसाद को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और पूरा प्रदेश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

भोजला गांव शहीद के घर पहुंचे मंत्री ने पहले शहीद के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने सहायता राशि के चेक भेंट किए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि घटना का पूरे प्रदेश को दुख है। गुनहगारों की तलाश में पुलिस की 20 टीमें और एसटीएफ लगी हुई है। अपराधी ज्यादा दिनों तक छुप नहीं पाएंगे, जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रवि शर्मा व राजीव सिंह पारीछा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, डॉ. आशीष अग्निहोत्री समेत जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल, सीओ सिटी संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद की पत्नी बोली, दुबे की गिरफ्तारी नहीं, एनकाउंटर चाहिए
झांसी। सहायता राशि देने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री से शहीद सिपाही सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला ने कहा कि घटना को पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक पुलिस विकास दुबे तक नहीं पहुंच पाई है। विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं किया जाए, उसका एनकाउंटर किया जाना चाहिए। साथ ही, घटना में शामिल इंस्पेक्टर को भी बख्शा नहीं जाए। उर्मिला ने कहा कि दुबे ऊंचे रसूख वाला आदमी है। अगर गिरफ्तार किया तो अपने रसूख का इस्तेमाल कर छूट जाएगा। पहले तो शहीद की पत्नी ने अस्सी लाख रुपये की सहायता राशि लेने से मना कर दिया। लेकिन, बाद में वहां मौजूद लोगों के समझाने पर वह मान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed