Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dry canal

बारिश न होने से सूख रहीं नहरें, फसलों पर मंडरा रहा खतरा

Wed, 12 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
dry canal
dry canal
झांसी। बारिश न होने का असर अब बांध एवं नहरों पर पड़ने लगा है। बारिश न होने से नहरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा जिससे वह अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं चल पा रहीं और सिंचाई प्रभावित हो रही है। अभी करीब 1660 क्यूसेक पानी की रोजाना सिंचाई के लिए मांग हो रही लेकिन, जामनी नदी से 1320 क्यूसेक पानी की ही आपूर्ति हो रही है। इस तरह रोजाना करीब सवा दो सौ क्यूसेक पानी की कमी झेलनी पड़ रही। अगर आगे भी ऐसी स्थिति बनी रही तब मुश्किल पेश आना तय है।
विज्ञापन

इस वर्ष मानसून आरंभ होने के बावजूद खेती-किसानी के लायक पानी अब तक नहीं बरसा। मोंठ आदि इलाके में नहरों से भी कुछ समय तक सिंचाई होती है लेकिन, अब धीरे-धीरे पानी की कमी से नहरें भी प्रभावित होने लगीं। बेतवा प्रखंड की नहरों से इस समय झांसी में 250, हमीरपुर में 850 , जालौन 475, समथर 52 और पुलिया को 34 क्यूसेक पानी की जरूरत होती है। इसके जरिए ही आसपास के इलाकों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाता है लेकिन, बांधों में पानी न्यूनतम स्तर पर पहुंचता जा रहा है। बेतवा नदी में भी पर्याप्त पानी नहीं है। ऐसे में सिर्फ जामनी नदी के सहारे ही इन नहरों को कुछ हद तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस समय रोजाना करीब 1660 क्यूसेक पानी की जरूरत पड़ रही है। इन नहरों की कुल क्षमता 5200 क्यूसेक पानी परिवहन की है लेकिन, अभी महज 1320 क्यूसेक पानी ही नहरों में पहुंच रहा है। पानी की कमी की वजह से सबसे अधिक परेशानी मोंठ आदि इलाकों में किसानों को उठानी पड़ सकती है। झांसी में यहीं पर धान की बोवाई होती है लेकिन, काफी समय से बारिश न होने से फसल पर खतरा मंडरा रहा है। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार का कहना है कि नहरों में बांध से नहीं बल्कि बारिश से कुुछ पानी इकठ्ठा हो रहा, उसे ही छोड़ा जा रहा है। बांध में पानी काफी कम बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed