फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   drunkard killed a woman sitting outside her house in In Jhansi

Jhansi: पहले की राम-राम फिर धारदार हथियार से कर दिया हमला, बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Tue, 17 Jun 2025 02:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

झांसी में मंगलवार सुबह लहचूरा थाना के खनुआ गांव में घर के बाहर बैठी लाडली देवी (75) को पड़ोस में रहने वाले नाथूराम ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
drunkard killed a woman sitting outside her house in In Jhansi
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में मंगलवार सुबह लहचूरा थाना के खनुआ गांव में घर के बाहर बैठी लाडली देवी (75) को पड़ोस में रहने वाले नाथूराम ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गले एवं सिर पर जोरदार वार होने से बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्यारोपी आलाकत्ल लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची लहचूरा पुलिस ने दबिश देकर हत्यारोपी को  हिरासत में ले लिया। दोनों परिवारों के बीच किसी तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


एसपी (आरए) अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे खनुआ गांव निवासी लाडली पटेल घर के बाहर बैठकर मूंगफली साफ कर रही थीं। उसी समय गांव में रहने वाला नाथूराम राजपूत नशे में धुत होकर उधर से गुजरा। वहां मौजूद लोगों ने बताया नाथूराम ने हाथ में धारदार हथियार ले रखा था। उसने पहले लाडली से राम-राम की। उसके बाद अचानक से लाडली पर धारदार हथियार से गर्दन एवं चेहरे पर प्रहार कर दिया। 
विज्ञापन


जब तक लोग समझ पाते लाडली खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। नाथूराम खून से सना बंका लेकर भाग निकला। लाडली को खून से लथपथ देखकर लोगों ने शोर मचाया। परिवार के लोग भी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर लहचूरा थानध्यक्ष पंकज मिश्रा भी फोर्स के साथ पहुंच गए। गांववालों की निशानदेही पर पुलिस ने बंका समेत आरोपी नाथूराम को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। अत्याधिक नशे में होने की वजह से उसने हमला कर दिया। इसके पहले भी आरोपी इसी तरह से वारदात कर चुका। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed