फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drunk killed his wife by hitting him with an ax

Jhansi News: नशे में कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या

Fri, 21 Apr 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Drunk killed his wife by hitting him with an ax
झांसी। पूंछ के महाराजगंज ढेरी गांव में सनकी पति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई लेकिन, नशे में होने की वजह से उससे पूछताछ नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कालका प्रसाद अपनी पत्नी कमला (30) के साथ रहता था। वह खेती किसानी करता है। कमला के परिजनों का कहना है कि कालका शराब पीने का आदी है। वह सनकी स्वभाव का है। छोटी-छोटी बातों पर अक्सर कमला के साथ मारपीट करता था। कई बार उन लोगों ने कालका को समझाया लेकिन, उसका रवैया नहीं बदला। शुक्रवार की सुबह उसने जमकर शराब पी थी। दोपहर को शराब के नशे में घर लौटा था। काफी शराब पीने से वह अपने होश में नहीं था। यह देखकर कमला नाराज हो गई और उसने शराब पीने से मना किया। यह बात कालका को बुरी लगी। वह कमला संग गाली-गालौज करने लगा।
विज्ञापन

कमला ने जब विरोध किया तब वह अपना आपा खो बैठा और पास में ही रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसने कमला पर दनादन कई वार कर डाले। सिर, हाथ एवं कंधे पर कुल्हाड़ी लगने से कमला लहूलुहान होकर चारपाई पर गिर पड़ी। वहीं, नशे में कालका भी बेसुध होकर गिर पड़ा। मारपीट और चीख पुकार सुनकर पड़ोसी एवं परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि खून से सनी कमला की लाश चारपाई पर पड़ी थी। यह देखकर परिवार के लोग सहम उठे। उन्होंने पूंछ पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर में एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी, सीओ मोंठ श्वेता कुमारी और प्रभारी पूंछ सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। वहां फोरेंसिक टीम को भी बुलवा लिया गया। कमला के मायके से भी लोग पहुंच गए। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर हत्यारोपी पति कालका के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

मां और भाई से अलग रहता है कालका
हत्या के बाद पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि हत्यारोपी पति कालका अपनी पत्नी से छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था। परिजनों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बुरा मान लेना उसकी आदत थी। खाना बनाने में देरी, पानी लाने में देरी जैसी वजहों पर भी वह पत्नी से हाथापाई करता था। कालका प्रसाद पत्नी कमला को लेकर परिवार से अलग रहता था जबकि भाई राजकुमार एवं उसकी मां प्रेमा देवी अलग रहते थे। कालका प्रसाद कच्ची शराब भी बेचता था। परिजनों का कहना है कि गेहूं की फसल बेचने को लेकर भी दोनों के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। कमला ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी। पुलिस ने घर जाकर कालका को समझाया भी था।

नाना के साथ रहते हैं दोनों बेटे
कमला के पिता संतराम निवासी गौती सहपुरा बुजुर्ग थाना एरच ने पुलिस को बताया करीब 13 साल पहले उसने अपनी बेटी कमला का विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता था। दंपती के दो लड़के हरिओम (12) एवं नीरज (10) हैं लेकिन, परिवार में विवाद होने से वह दोनों नाना के साथ ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed